Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 17 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Alpha Collection BO Day 14: आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ पर लगा ब्रेक, 14 दिन में बॉक्स ऑफिस पर पड़ी ठंडी

Alia Bhatt Alpha Collection Day 14: सिनेमाघरों में आलिया भट्ट की 'अल्फा' का सफर अब लगभग खत्म होता नजर आ रहा है। फिल्म रिलीजिंग के 14वें दिन बाद अल्फा की कमाई में लगाता गिरावट देखने को मिल रही है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 17, 2026 | 06:58 AM

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Alpha Collection Box Office Day 14: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का मिजाज कब बदल जाए, यह कहना बेहद मुश्किल है। आलिया भट्ट की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अब पूरे 2 हफ्ते का समय बीत चुका है। शुरुआती दिनों में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद, दूसरे हफ्ते में इस फिल्म की कमाई में एक बहुत बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

कामकाजी दिनों में फिल्म का कलेक्शन इस कदर गिरा है कि अब इसकी रोज की कमाई महज कुछ लाख रुपयों में सिमट कर रह गई है। गुरुवार को यानी अपनी रिलीज के 14वें दिन इस फिल्म ने घरेलू बाजार में केवल 60 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इस सुस्त रफ्तार को देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म बहुत जल्द सिनेमाघरों से विदा ले सकती है।

बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के आंकड़े से चूकी फिल्म

अगर हम आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत में ‘अल्फा’ का कुल ग्रॉस कलेक्शन अब तक 67.19 करोड़ रुपये रहा है। वहीं इसका कुल नेट कलेक्शन 56.40 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाया है। घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी फिल्म को कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

Ravi Kishan Birthday: रवि किशन ने कास्टिंग काउच का ऑफर ठुकराया, हादसे में टूटी हड्डियां, फिर भी नहीं मानी हार

जरीना वहाब को सांवले रंग की वजह से सुनना पड़ा था रिजेक्शन, राज कपूर की बात को गलत साबित कर बनीं दमदार एक्ट्रेस

The Odyssey Review: क्रिस्टोफर नोलन की सरल कहानी और शानदार आईमैक्स एक्सपीरियंस का शानदार मेल है फिल्म

लॉकअप 2 में राम कपूर के बाद क्या होगी गौतमी कपूर की एंट्री? वाइल्ड कार्ड पर एक्ट्रेस ने दिया बड़ा बयान

14वें दिन विदेशों से ‘अल्फा’ ने महज 25 लाख रुपये की कमाई की है, जिससे इसका कुल ओवरसीज बिजनेस 27.25 करोड़ रुपये हो गया है। इस तरह दुनिया भर से फिल्म ने अब तक कुल 94.44 करोड़ रुपये बटोरे हैं, जो इसके भारी-भरकम बजट को देखते हुए काफी कम माने जा रहे हैं।

21वें दिन भी थियेटर्स में डटी रही अक्षय की फौज

वहीं दूसरी तरफ, अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। इस फिल्म ने थियेटर्स में अपने शानदार 21 दिन पूरे कर लिए हैं। हालांकि, रिलीज के पहले 2 हफ्तों के मुकाबले अब इस फिल्म की रफ्तार भी धीरे-धीरे धीमी पड़ने लगी है।

ये भी पढ़ें: Ravi Kishan Birthday: रवि किशन ने कास्टिंग काउच का ऑफर ठुकराया, हादसे में टूटी हड्डियां, फिर भी नहीं मानी हार

इसके बावजूद, यह फिल्म आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ के मुकाबले बेहतर स्थिति में नजर आ रही है। अपने तीसरे हफ्ते के गुरुवार को इस कॉमेडी ड्रामा ने देश भर में 50 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है। कई बड़े सितारों से सजी इस फिल्म को देखने के लिए अभी भी दर्शक थियेटर्स का रुख कर रहे हैं।

Alpha collection box office day 14 two weeks box office report

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2026 | 06:58 AM

Topics:  

  • Alia Bhatt
  • Anil Kapoor
  • Bobby Deol
  • Box Office Collection
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.