Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा नया ट्विस्ट, विद्या खोलेगी स्टॉकर का राज
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Myra Stalker Twist: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है। आगे के एपिसोड में आप देख पाएंगे कि कैसे मायरा के स्टॉकर के पीछे विद्या पड़ती है।
- Written By: यति सिंह
ये रिश्ता क्या कहलाता है में बढ़ेगा हाई वोल्टेज ड्रामा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Myra Stalker Upcoming Episode: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीआरपी इन दिनों खराब हाल में दिख रही है। सीरियल अनुपमा की तरह लोग इस सीरियल को भी खारिज करते हुए दिख रहे हैं। जहां एक तरफ सीरियल के मेकर्स अभी भी फिल्म की कहानी को दिलचस्प बनाने में जुटे हुए हैं। तो वहीं दूसरी तरफ टीम को लग रहा है, कि वो सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता की स्टोरी को बचा लेंगे।
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कहानी में अभी तक आपने देखा होगा कि अभिरा के पास मुक्ति का फोन पहुंचता है और अभिरा को पता चल जाता है कि मायरा कहां पर है। अभिरा और अरमान सही टाइम पर आकर मायरा की जान बचा लेते हैं। वहीं मायरा की हालत देखकर अभिरा बुरी तरह से घबरा जाती है। वहीं इसी बीच सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में एक नया मोड़ आ जाता है। जिसकी वजह से मायरा के ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूटने वाला होता है।
नए एपिसोड में दिखेगा ऋषभ का स्टॉकर वाला रूप
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता में आप लोग आने वाले एपिसोड में देख पाएंगे कि कैसे ऋषभ भोला बनकर अभिरा के घर में जाएगा। यहां पर विद्या ऋषभ के पीछे पड़ती हुई दिखाई जाएगी। विद्या बातों ही बातों में ऋषभ से पूछेगी कि मायरा को परेशान करने वाला शख्स कौन हो सकता है। वहीं विद्या की इन बातों को सुनकर ऋषभ को सदमा लगता हुआ दिखाई देगा।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2 Eviction: ‘लॉक अप 2’ से खत्म हुआ योगेश रावत का सफर, धीरज धूपर के एक वोट ने बदल दी पूरी बाजी
Lock Upp 2 Twist: ‘गूगल कर लेना, मैं टीवी की प्रिंसेस हूं’, शिवांगी जोशी ने श्रेया कालरा को सुनाई खरी-खोटी
‘लोगों ने मुझे गलत नजर से देखा’, आकांक्षा चमोला का छलका दर्द, गौरव खन्ना की पत्नी होने पर कही बड़ी बात
TV Spoiler: तुम से तुम तक से लेकर क्योंकि सास भी कभी बहू थी तक, इस हफ्ते आएगा ट्विस्ट का बवाल
आगे एपिसोड में देखेंगे कि कैसे ऋषभ विद्या और कावेरी को बेवकूफ बनाकर खुश दिखाई देगा। वहीं इसी कड़ी में अरमान उस दुकान पर पहुंचेगा जहां से ऋषभ ने ड्रोन खरीदा था। मगर कुछ भी होने से पहले ही ऋषभ अभिरा और मायरा का फोन हैक कर लेगा जिससे उसे ये पता चल जाएगा कि अरमान आगे क्या करने वाला है।
यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Collection Day 8: मोहन लाल की दृश्यम-3 ने 8वें दिन मचाया धमाल, कमाई देख उड़ जाएंगे होश
ऋषभ का कुछ नहीं कर पाएगा अरमान
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आप आगे देखेंगे कि अरमान को पता चलेगा कि स्टॉकर ने ड्रोन एक कैफे से खरीदा है। वहीं दूसरी तरफ ऋषभ भी दावा करेगा कि लड़कियां कमजोर होती है। इसी बात को अभिरा सुन लेती है। मगर अभिरा को ऋषभ पर शक नहीं होता है।
लेकिन अभिरा की सारी बातें लीक हो जाएंगी। तब जाकर अभिरा का शक ऋषभ के ऊपर मजबूत होगा। आप आगे देखेंगे कि इसके बाद अभिरा कैसे ऋषभ को अपने जाल में फसाने की कोशिश करेगी। अब आगे देखना होगा कि ऋषभ अभिरा के जाल में फंसता है या नहीं और सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में कौन सा नया मोड़ आता है।
