Lock Upp 2 Eviction: ‘लॉक अप 2’ से खत्म हुआ योगेश रावत का सफर, धीरज धूपर के एक वोट ने बदल दी पूरी बाजी
Lock Upp 2 Twist: 'लॉक अप 2' के दो दिन चले जजमेंट डे ड्रामे के बाद योगेश रावत शो से बाहर हो गए। अर्जुन कपूर ने शिवांगी जोशी को सेव किया, जबकि सीक्रेट बजर टास्क में हर्षद चोपड़ा सुरक्षित हुए।
- Written By: सोनाली झा
योगेश रावत और धीरज धूपर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Lock Upp 2 Latest Episode: रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ हर गुजरते एपिसोड के साथ और ज्यादा रोमांचक होता जा रहा है। इस बार का ‘जजमेंट डे’ दर्शकों के लिए किसी थ्रिलर से कम नहीं रहा। एक दिन की बजाय पूरे दो दिन तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे, लगातार ट्विस्ट और कई मुश्किल टास्क के बाद आखिरकार शो के मजबूत कंटेस्टेंट माने जा रहे योगेश रावत को शो से बाहर होना पड़ा। उनका एविक्शन दर्शकों के लिए भी काफी चौंकाने वाला रहा।
इस हफ्ते एलिमिनेशन की तलवार शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, सूफी मोतीवाला और योगेश रावत पर लटक रही थी। जजमेंट डे एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने ‘जनता की आवाज’ बनकर एंट्री की। सभी कंटेस्टेंट्स को खुद को सुरक्षित करने का मौका दिया गया। अपनी विशेष शक्ति का इस्तेमाल करते हुए अर्जुन कपूर ने शिवांगी जोशी को सुरक्षित घोषित कर दिया, जिसके बाद वह सीधे एलिमिनेशन से बच गईं।
सीक्रेट वाले बजर ने बदली गेम की दिशा
शिवांगी जोशी के सुरक्षित होने के बाद मुकाबला हर्षद चोपड़ा, सूफी मोतीवाला और योगेश रावत के बीच रह गया। मेकर्स ने तीनों के सामने ‘सीक्रेट बजर’ टास्क रखा। नियम साफ था कि जो सबसे पहले बजर दबाकर अपना सबसे बड़ा निजी राज राष्ट्रीय टीवी पर बताएगा, वही सुरक्षित हो जाएगा। इस टास्क में हर्षद चोपड़ा सबसे आगे निकले। उन्होंने बिना देर किए बजर दबाया और अपना निजी राज साझा किया। इसके साथ ही वह एलिमिनेशन से बच गए।
सम्बंधित ख़बरें
लॉक अप-2 में अपूर्वा मुखीजा की वाइल्ड कार्ड एंट्री? इस कंटेस्टेंट की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
‘वर्दी से पहले इंसान बनिए’, CJP के समर्थन में उतरीं कविता कौशिक, वायरल हुआ बयान
7 मर्दों संग गर्लफ्रैंड के रिश्ते ने तोड़ा दिल, 40 की उम्र में भी कुंवारे हैं एक्टर
भारत में बरकरार The Odyssey का जलवा, रविवार को हुई 21 करोड़ से ज्यादा की कमाई
धीरज धूपर के एक फैसले ने किया एविक्शन तय
आखिर में मुकाबला सूफी मोतीवाला और योगेश रावत के बीच रह गया। दोनों की किस्मत का फैसला शो के क्रिएटर कंट्रोलर्स शिल्पा शिंदे, श्रेया कालरा, धीरज धूपर, पामेला और लैला के हाथ में था। टास्क के दौरान सभी कंट्रोलर्स एक-दूसरे के वोट को रद्द करते गए और आखिर में केवल धीरज धूपर का वोट ही मान्य बचा। अब फैसला पूरी तरह उन्हीं के हाथ में था। काफी सोच-विचार के बाद धीरज ने सूफी मोतीवाला को सुरक्षित करने का फैसला लिया।
योगेश के बाहर होने से बदला शो का समीकरण
धीरज धूपर के इस एक वोट ने योगेश रावत का सफर खत्म कर दिया। मजबूत खिलाड़ी माने जा रहे योगेश को भारी मन से शो को अलविदा कहना पड़ा। उनके एविक्शन ने बाकी कैदियों को भी झटका दिया है। अब शो में मुकाबला और ज्यादा कठिन हो गया है और आने वाले एपिसोड में नए गठबंधन, रणनीतियां और कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं।
