‘लोगों ने मुझे गलत नजर से देखा’, आकांक्षा चमोला का छलका दर्द, गौरव खन्ना की पत्नी होने पर कही बड़ी बात
Lock Upp 2 Twist: 'लॉक अप 2' में सेफ होने के बाद आकांक्षा चमोला भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि लोगों ने उन्हें गौरव खन्ना की पत्नी के रूप में देखा और समझा। शो में उन्होंने निजी मुद्दों पर अपनी बात रखी।
- Written By: सोनाली झा
आकांक्षा चमोला (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Akanksha Chamola In Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। शो अब चौथे हफ्ते में पहुंच चुका है और कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला पहले से ज्यादा दिलचस्प हो गया है। तीसरे हफ्ते के आखिर में हुए ‘जजमेंट डे’ एपिसोड में अभिनेता अर्जुन कपूर ‘जनता की आवाज’ बनकर पहुंचे। इस दौरान आकांक्षा चमोला, सूफी, योगेश, हर्षद और शिवांगी एलिमिनेशन के खतरे में थे।
फराह खान और रितेश देशमुख ने आकांक्षा चमोला को उनके सच बोलने और ईमानदारी के लिए सेफ कर दिया। सेफ होने के बाद आकांक्षा चमोला भावुक हो गईं और उन्होंने दर्शकों का धन्यवाद करते हुए अपनी दिल की बात साझा की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में लोगों ने उन्हें सिर्फ गौरव खन्ना की पत्नी के रूप में देखा और उनकी अपनी पहचान को नजरअंदाज किया।
पूरे देश ने मुझे गलत समझा
आकांक्षा ने कहा कि आप लोगों से मिला सम्मान और भरोसा मेरे लिए बहुत मायने रखता है। पूरे देश ने मुझे गलत समझा, क्योंकि मैं किसी की पत्नी हूं। लोगों ने मेरे व्यवहार को भी उसी नजर से देखा। लेकिन हर महिला की अपनी अलग पहचान और व्यक्तित्व होता है। मुझे खुशी है कि अब लोग मुझे समझने लगे हैं। उनकी इस बात पर शो में मौजूद सभी लोग भावुक नजर आए और दर्शकों ने भी सोशल मीडिया पर उनकी हिम्मत की तारीफ की।
सम्बंधित ख़बरें
लॉक अप-2 में अपूर्वा मुखीजा की वाइल्ड कार्ड एंट्री? इस कंटेस्टेंट की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
‘वर्दी से पहले इंसान बनिए’, CJP के समर्थन में उतरीं कविता कौशिक, वायरल हुआ बयान
7 मर्दों संग गर्लफ्रैंड के रिश्ते ने तोड़ा दिल, 40 की उम्र में भी कुंवारे हैं एक्टर
भारत में बरकरार The Odyssey का जलवा, रविवार को हुई 21 करोड़ से ज्यादा की कमाई
शो में किए निजी जिंदगी से जुड़े बड़े खुलासे
‘लॉक अप 2’ में आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि वह और अभिनेता गौरव खन्ना अलग हो चुके हैं और दोनों का रिश्ता तलाक की ओर बढ़ रहा है। आकांक्षा ने कहा कि वह करीब एक साल से अलग रह रही हैं और अब अपने करियर पर पूरा ध्यान देना चाहती हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि शादी से पहले वह बाइसेक्सुअल थीं और लड़कियों के साथ रिश्ते में भी रह चुकी हैं।
ये भी पढ़ें- दीया मिर्जा ने किया सोनम वांगचुक का सपोर्ट, वीडियो शेयर कर दिया बड़ा बयान
मां नहीं बनना चाहतीं आकांक्षा
आकांक्षा ने शो में यह भी खुलासा किया कि वह मां नहीं बनना चाहतीं, जबकि गौरव खन्ना को बच्चों से बेहद लगाव है। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहतीं कि गौरव उनकी वजह से अपनी इच्छाओं से समझौता करें। गौरतलब है कि आकांक्षा और गौरव ने साल 2016 में शादी की थी और लगभग दस साल तक साथ रहे। अब ‘लॉक अप 2’ में आकांक्षा लगातार अपने जीवन से जुड़े सच सामने रख रही हैं, जिससे दर्शकों के बीच उनकी चर्चा और भी बढ़ गई है।
