Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 20 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Lock Upp 2 Twist: ‘गूगल कर लेना, मैं टीवी की प्रिंसेस हूं’, शिवांगी जोशी ने श्रेया कालरा को सुनाई खरी-खोटी

Lock Upp 2 Controversy: 'लॉक अप 2' में शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा के बीच तीखी बहस देखने को मिली। एनाबेल से तुलना किए जाने पर शिवांगी भड़क गईं और बोलीं कि मैं टीवी की प्रिंसेस हूं, गूगल कर लेना।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 19, 2026 | 08:09 PM

शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Shivangi Joshi On Lock Upp 2 Controversy: रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच लगातार तकरार देखने को मिल रही है। हाल ही में शो का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी और कंटेस्टेंट श्रेया कालरा के बीच तीखी बहस होती नजर आ रही है। दोनों के बीच विवाद तब शुरू हुआ, जब श्रेया कालरा ने शिवांगी की तुलना हॉरर फिल्म की मशहूर डरावनी डॉल एनाबेल से कर दी।

वायरल वीडियो में शिवांगी जोशी गुस्से में श्रेया कालरा से कहती हैं कि तुम्हें मैं एनाबेल दिखती हूं? मैं टीवी की प्रिंसेस हूं चाहे तो गूगल कर लेना। शिवांगी का यह जवाब सुनते ही वहां मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए। हालांकि, बहस ज्यादा देर तक नहीं चली क्योंकि दूसरे प्रतियोगियों ने बीच-बचाव किया और शिवांगी वहां से चली गईं। लेकिन दोनों के बीच हुई इस नोकझोंक ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है।

शो में बढ़ता जा रहा है मुकाबला

‘लॉक अप 2’ जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्ते और समीकरण भी बदलते नजर आ रहे हैं। हर टास्क के बाद किसी न किसी बात को लेकर बहस और विवाद देखने को मिल रहा है, जिससे शो की दिलचस्पी लगातार बढ़ती जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले एपिसोड में योगेश रावत शो से बाहर हो सकते हैं। इससे पहले पिछले हफ्ते सुनीता आहूजा एलिमिनेट हो चुकी हैं। फिलहाल शो में राम कपूर, हर्षद चोपड़ा, आकांक्षा चमोला, श्रेया कालरा, शिल्पा शिंदे और शिवांगी जोशी समेत कई चर्चित चेहरे बने हुए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Arjun Kapoor Dating: इस हसीना पर आया अर्जुन कपूर का दिल, लॉर्ड्स से वायरल तस्वीरों पर उठे सवाल

Lock Upp 2 में झलका हर्षद चोपड़ा बरसों पुराना दर्द, कैमरे के सामने सुनाया जिंदगी का काला सच

Anupama Spoiler: श्रुति के धोखे से टूटेगा क्या टूटेगा अनुपमा का सपना, गौतम की एंट्री से मचेगा बवाल

Geeta Dutt: ‘मेरा सुंदर सपना बीत गया’ से अमर हुईं गीता दत्त, जानें कैसे शराब ने छिनी सुरों की मलिका की शौहरत

ये भी पढ़ें- ‘इज्जत करने वाला साथी मिला तो शादी जरूर करूंगी’, प्यार और रिश्तों पर बोलीं अक्षरा सिंह

क्या है ‘लॉक अप 2’ का कॉन्सेप्ट

‘लॉक अप 2’ को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं। शो में अलग-अलग क्षेत्रों के चर्चित सेलेब्रिटीज को जेल जैसे माहौल में रखा जाता है, जहां उन्हें बाहरी दुनिया से पूरी तरह दूर रहकर कई कठिन टास्क और फैसलों का सामना करना पड़ता है। यही वजह है कि शो में अक्सर कंटेस्टेंट्स के बीच तनाव, बहस और इमोशनल पल देखने को मिलते हैं। शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा के बीच हुई यह ताजा भिड़ंत भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

Shivangi joshi shreya kalra on lock upp 2 controversy viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2026 | 08:09 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Reality Shows
  • TV Gossip
  • TV News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.