Year Ender 2025: सैफ पर जानलेवा हमला से लेकर 8 घंटे की शिफ्ट तक, सुर्खियों में रहे 9 बड़े विवाद
Year Ender: सैफ अली खान पर चाकू से हमला, दीपिका की 8 घंटे की शिफ्ट की मांग, 'हेरा फेरी 3' विवाद और रणवीर सिंह की मिमिक्री समेत 9 बड़े बॉलीवुड विवादों पर एक नज़र।
- Written By: अनिल सिंह
Bollywood Controversies of 2025 (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Bollywood Controversies of 2025: बॉलीवुड के लिए साल 2025 सफलता और विवादों का एक मिश्रित पैकेज रहा। जहां एक तरफ ‘छावा’, ‘धुरंधर’ और ‘सैयारा’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाए, वहीं कई ऐसी घटनाएं हुईं जिन्होंने इंडस्ट्री को पूरे साल चर्चा के केंद्र में रखा। जानलेवा हमले की चौंकाने वाली घटना से लेकर काम के घंटों और नेपोटिज्म की बहस तक, इन विवादों ने फैंस को चौंकाया। साल भर सुर्खियां बटोरने वाली इन बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी पर सबकी नजर रही।
इस साल हुए विवादों की लिस्ट काफी लंबी है। इसमें सैफ अली खान पर हमला, दीपिका पादुकोण की शिफ्ट को लेकर मांग, परेश रावल का ‘हेरा फेरी 3’ से बाहर होना, और बाबिल खान का वायरल वीडियो समेत कई घटनाएं शामिल हैं, जिन्हें लेकर खूब हो-हल्ला मचा।
सैफ अली खान पर जानलेवा हमला
साल की शुरुआत में ही सैफ अली खान पर जानलेवा हमला हुआ, जो बॉलीवुड की सबसे चौंकाने वाली घटनाओं में से एक थी। जनवरी में उनके घर में घुसे चोर ने सैफ पर चाकू से कई वार किए। यह हमला छोटे बेटे जेह के कमरे तक पहुंचने की कोशिश के दौरान हुआ। सैफ को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस घटना ने सेलिब्रिटी सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा किया। मीडिया कवरेज और आरोपी के पकड़े जाने समेत अन्य बातों को लेकर विवाद और भी बढ़ता दिखा। हालांकि, सैफ के रिकवर होने की खबर ने उनके प्रशंसकों को राहत दी।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें- मीडिया को दी भीख मांगने की बद्दुआ, शुभांगी अत्रे कॉन्ट्रोवर्सी पर भड़की शिल्पा शिंदे, क्या बोले फैंस
दीपिका पादुकोण की शिफ्ट को लेकर मांग
दीपिका पादुकोण इस साल काम के घंटों को लेकर सुर्खियों में रहीं। मां बनने के बाद उन्होंने 8 घंटे की शिफ्ट की मांग की, जिसके चलते वे फिल्म निर्माता-निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से बाहर हो गईं। इस मामले ने इंडस्ट्री में वर्क-लाइफ बैलेंस, महिलाओं के लिए समान अधिकार और पेरेंट्स बनने के बाद काम की शर्तों पर नई बहस छेड़ दी। दीपिका की इस मांग को लेकर कई लोग समर्थन में दिखे, तो कुछ ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में फिक्स्ड शिफ्ट नहीं हो सकती।
परेश रावल हेरा फेरी 3 से बाहर होने का विवाद
अभिनेता परेश रावल और ‘हेरा फेरी 3’ का विवाद फैंस को निराश करने वाला था। परेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ऐलान किया कि वह अपकमिंग फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। ‘बाबूराव’ के फैंस के लिए यह खबर बेहद खराब रही। अक्षय कुमार के साथ उनके अनबन की खबर भी सामने आई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि कुछ समय बाद बातचीत से मामला सुलझा और परेश ने वापसी की खबर दी।
बाबिल खान का नेपोटिज्म पर वायरल वीडियो
दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने रोते हुए अपनी बातें कहीं। वीडियो में उन्होंने न केवल बॉलीवुड को ‘जहरीला’ बताया बल्कि शनाया कपूर, अर्जुन कपूर, आदर्श गौरव और सिद्धांत चतुर्वेदी जैसे स्टार किड्स का जिक्र करते हुए नेपोटिज्म और इंडस्ट्री की क्रूरता पर भी खुलकर बात की। हालांकि, उनका समर्थन करते कई स्टार्स नजर आए थे।
रणवीर सिंह की मिमिक्री पर बवाल
रणवीर सिंह भी विवादों में फंसते नजर आए। एक फिल्म फेस्टिवल के मंच पर रणवीर ने ‘कांतारा’ के एक पवित्र सीन की मिमिक्री की, जिसे लोगों ने अपमानजनक माना। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बाद रणवीर ने सार्वजनिक माफी भी मांगी। वीडियो में ऋषभ शेट्टी उनसे ऐसा न करने की बात भी कहते नजर आए थे।
जया बच्चन का पैपराजी बयान
अभिनेत्री जया बच्चन का पैपराजी के साथ तनावपूर्ण रिश्ता साल 2025 में फिर सुर्खियों में रहा। एक प्रोग्राम में जया ने पैपराजी को ‘गंदे, टाइट पैंट पहनने वाले’ बताते हुए उनकी ट्रेनिंग और व्यवहार पर सवाल उठाए। उनके इस बयान से पैपराजी भड़क गए और बच्चन परिवार का बॉयकॉट करने की बात भी कही।
दिलजीत दोसांझ और हानिया का कास्टिंग विवाद
सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर को कास्ट करने पर भी जमकर विवाद हुआ। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन की मांग जोर पकड़ गई। मेकर्स ने अंततः फिल्म को भारत में रिलीज न करने का फैसला किया।
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल का टूटा रिश्ता
भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के रिश्ते और शादी को लेकर खूब सुर्खियां बनीं। शादी स्थगित होने के बाद सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी की अफवाहें उड़ीं। दिसंबर में दोनों ने बयान जारी कर रिश्ता खत्म होने और शादी कैंसल होने की पुष्टि की।
उदित नारायण का कारनामा
एक इवेंट में गायक उदित नारायण ने महिला फैन को किस करने की कोशिश की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस कारनामे के लिए उनकी खूब आलोचना हुई।
