Year Ender 2025: महंगी फिल्मों ने किया निराश, जानें किन सितारों की रिलीज़ फुस्स साबित हुई
Bollywood Big Budget Flops Films2025: इस साल बड़े बजट की कई फिल्में जैसे वॉर 2, सिकंदर, इमरजेंसी और देवा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रहीं। जानें किन बड़ी रिलीज ने निराश किया।
- Written By: सोनाली झा
महंगी फिल्मों ने किया निराश
Bollywood Flops List: साल 2025 बॉलीवुड के लिए कई मोर्चों पर मिलाजुला साबित हुआ। जहां छोटे बजट की और कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया, वहीं बड़े सितारों और भारी-भरकम बजट वाली फिल्में दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम रहीं। नई पीढ़ी के कलाकारों की कम लागत वाली फिल्मों ने दर्शकों का दिल जीत लिया, लेकिन बड़े बजट की फिल्मों की कहानियां और प्रस्तुतिकरण दर्शकों से कनेक्ट नहीं कर सके। यहां नजर डालते हैं उन फिल्मों पर, जो बड़े नाम और बड़े बजट होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह लड़खड़ा गईं।
इमरजेंसी
कंगना रनौत की बहुचर्चित फिल्म इमरजेंसी साल की शुरुआत में रिलीज हुई। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बायोपिक होने और बड़े स्केल पर बनी होने के बावजूद फिल्म दर्शकों पर असर छोड़ने में असफल रही। विवादों में घिरी यह फिल्म रिलीज के बाद भी वह प्रभाव नहीं बना सकी जिसकी उम्मीद थी। 50 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 22.5 करोड़ का कलेक्शन किया था।
देवा
शाहिद कपूर की देवा का ट्रेलर रिलीज के साथ ही चर्चा में आ गया था। लेकिन सिनेमाघर तक आते-आते फिल्म अपनी चमक खो बैठी। थ्रिलर शैली में बनी इस फिल्म को कहानी और स्क्रीनप्ले के कारण मिक्स रिव्यू मिले और इसने अपने बजट की तुलना में कमजोर कमाई की। 55 करोड़ में बनी देवा ने इंडिया में सिर्फ 35 करोड़ का कलेक्शन किया था।
सम्बंधित ख़बरें
प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बीच Deepika Padukone के रोल कटने की खबर निकली झूठी, ‘राका’ टीम ने किया बड़ा खुलासा
Tamil Nadu Election 2026: रजनीकांत, अजित कुमार से लेकर धनुष तक, कमल हासन संग वोट डालने पहुंचीं श्रुति हासन
Dhurandhar 2 Collection: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा जारी, 35वें दिन भी ‘भूत बंगला’ को दी कड़ी टक्कर
‘धुरंधर’ सिंगर जैस्मीन सैंडलस की हरकत पर बवाल, लोगों ने लगाया ठगने का आरोप, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल
सिकंदर
सलमान खान की ईद रिलीज हमेशा बड़ी ओपनिंग लेकर आती है, लेकिन सिकंदर इस परंपरा को आगे नहीं बढ़ा पाई। रश्मिका मंदाना के साथ उनकी जोड़ी भी दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर सकी। भारी बजट में बनी यह फिल्म सलमान की सबसे कमजोर कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो गई। 200 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई सिकंदर ने इंडिया में सिर्फ 108.7 करोड़ का कलेक्शन किया था।
वॉर 2
ऋतिक रोशन की वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था, लेकिन उसका सीक्वल उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी जैसे बड़े नाम होने के बावजूद फिल्म की कहानी दर्शकों से जुड़ नहीं पाई। यशराज फिल्म्स की इस बिग बजट फिल्म ने निराश किया। 400 करोड़ में बनी वॉर 2 इंडिया में बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 240.5 करोड़ का कलेक्शन कर पाई थी।
सन ऑफ सरदार 2
अजय देवगन की कॉमेडी फिल्मों की अपनी एक फैन फॉलोइंग है, लेकिन सन ऑफ सरदार 2 दर्शकों को हंसा नहीं पाई। फिल्म की स्क्रिप्ट को कमजोर बताया गया और यह अपने बजट का आधा भी नहीं निकाल सकी। 100 करोड़ में बनकर तैयार हुई सन ऑफ सरदार 2 ने इंडिया में बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 44.9 करोड़ का कलेक्शन किया था।
बागी 4
टाइगर श्रॉफ की बागी फ्रेंचाइजी हमेशा एक्शन के दम पर हिट रही, पर बागी 4 इस जादू को दोहरा नहीं सकी। संजय दत्त जैसे दिग्गज स्टार होने के बावजूद फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। 80 करोड़ में बनी बागी 4 ने इंडिया में बॉक्स ऑफिस रर 38.2 करोड़ का कलेक्शन किया था। कुल मिलाकर, 2025 ने साबित किया कि अब सिर्फ स्टार पावर से फिल्में नहीं चलतीं। दर्शक कंटेंट, दमदार कहानी और ताजगी चाहते हैं। छोटे बजट की फिल्मों की सफलता यही दर्शाती है कि बॉलीवुड को अब नई सोच के साथ आगे बढ़ना होगा।
