कृति सेनन की बहन की वेडिंग की तैयारियां शुरू, दो दिन तक चलेंगे नुपूर की मेहंदी-विवाह की रस्में

Nupur Sanon Stebin Ben Marriage: कृति सेनन की बहन नुपूर जनवरी 2026 में सिंगर स्टेबिन बेन से उदयपुर के फेयरमोंट पैलेस में शादी करेंगी। दो दिन तक चलने वाले ग्रैंड फंक्शन्स में कई सेलेब्स शामिल होंगे।
Kriti Sanon sister nupur sanon wedding preparations begin
कृति सेनन की बहन की वेडिंग की तैयारियां शुरू
Published on
Updated on

Kriti Sanon On Nupur Sanon Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। नुपूर पिछले काफी समय से सिंगर स्टेबिन बेन को डेट कर रही हैं और अब दोनों की शादी की खबरें इंडस्ट्री में जोर पकड़ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कपल जनवरी 2026 में शादी करने जा रहा है, जिसकी भव्य तैयारियां अब शुरू हो चुकी हैं।

बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट के अनुसार, नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी 8 और 9 जनवरी 2026 को निर्धारित की गई है। शादी का आयोजन राजस्थान के उदयपुर स्थित लग्ज़ीरियस फेयरमोंट पैलेस में होगा, जो बॉलीवुड सेलेब्स की ड्रीम डेस्टिनेशन वेडिंग लोकेशन में से एक माना जाता है। यह शादी बेहद ग्रैंड और स्टार-स्टडेड होने वाली है, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शामिल होंगे।

नुपूर और स्टेबिन की शादी

हालांकि नुपूर और स्टेबिन ने अब तक इन खबरों को कंफर्म नहीं किया है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि वेन्यू पर तैयारियां तेज़ी से जारी हैं। दो दिनों तक चलने वाले इस समारोह में पारंपरिक राजस्थानी अंदाज़ में सभी रस्में निभाई जाएंगी। 8 जनवरी को मेहंदी और संगीत के कार्यक्रम होंगे, जबकि 9 जनवरी को शादी की मुख्य रस्में संपन्न होंगी।

नुपूर सेनन का करियर

नुपूर सेनन ने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक वीडियो से की थी। अक्षय कुमार के साथ उनका वायरल गाना ‘फिलहाल’ ने उन्हें रातों-रात मशहूर कर दिया था। उनकी स्क्रीन प्रेज़ेंस और मासूम अदाओं ने फैंस का दिल जीत लिया था। वहीं स्टेबिन बेन अपने रोमांटिक सॉन्ग्स के लिए जाने जाते हैं। उनके हिट गानों में ‘मेरा महबूब’, ‘थोड़ा थोड़ा प्यार’ और ‘बारिश’ शामिल हैं। नुपूर और स्टेबिन के रिश्ते की चर्चा लंबे समय से होती रही है। दोनों अक्सर अपने वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। उनकी केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद करते हैं।

कृति सेनन का करियर

दुल्हन की बड़ी बहन कृति सेनन इस समय अपने करियर की ऊंचाइयों पर हैं। उन्हें फिल्म मिमी के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। हाल ही में वह तेरे इश्क में में नजर आईं, जिसमें उनके साथ धनुष मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। नुपूर सेनन की इस शाही शादी को लेकर फैंस में उत्साह बढ़ गया है। अब सभी की नजरें कपल की ओर से होने वाले आधिकारिक ऐलान पर टिकी हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com