YRKKH Twist: गीतांजलि की साजिश होगी बेनकाब, अभिरा की कोशिश से तान्या-कृष की बचेगी शादी!
YRKKH Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि अभिरा के खिलाफ गीतांजलि मायरा को खूब भड़काने की कोशिश करेगी। लेकिन उसकी ये चाल अरमान को पता चल जाएगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या
ये रिश्ता क्या कहलाता है (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
YRKKH Upcoming Episode: टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में हर दिन नए मोड़ सामने आ रहे हैं, जो दर्शकों को बांधे हुए हैं। फूफा-सा के कोर्ट में गवाही देने के बाद कहानी में बड़ा ट्विस्ट आया, लेकिन असली ड्रामा अब शुरू होने वाला है। अब तक आपने देखा कि दादी-सा, कृष के खिलाफ बयान देती हैं, फिर कृष अरमान के कहने पर उनसे माफी मांगता है।
इसके बाद दादी-सा की घर वापसी की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इसी बीच गीतांजलि का खेल भी सामने आने वाला है, जिससे शो में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा।रिपोर्ट्स की मानें तो शो में जल्द ही गीतांजलि का ट्रैक खत्म किया जाएगा। लेकिन उससे पहले अरमान को उसकी सारी चालाकियों का पता चल जाएगा। अरमान जान जाएगा कि गीतांजलि ने अभिरा को सिर्फ एक महीने का अल्टीमेटम दिया है और वह मायरा को मैनिपुलेट कर अभिरा के खिलाफ भड़का रही है।
अरमान को पता चलेगी गीतांजलि की साजिश
अरमान को जब ये सब बातें पता चलेंगी, तो उसका गुस्सा फूट पड़ेगा। उसे महसूस होगा कि उसकी फैमिली में हो रही सारी गलतफहमियों के पीछे गीतांजलि का हाथ है। इस सच्चाई से रूबरू होने के बाद अरमान का रुख पूरी तरह बदल जाएगा। वहीं, पौद्दार हाउस में अभिरा और दादी-सा के वेलकम की तैयारी होगी। इस दौरान अंशुमन को कृष के बारे में पता चल जाएगा और वो सीधे पौद्दार हाउस तान्या को लेने पहुंच जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Kargil Vijay Diwas Special: ‘LOC Kargil’ से ‘शेरशाह’ तक, जब बॉलीवुड ने दिखाई भारतीय सैनिकों की बहादुरी
Lock Upp 2: ‘क्रिकेटरों की सीक्रेट टिप्स पर लगाती थी दांव…’ लॉक अप 2 में पामेला सेरेना का सनसनीखेज कबूलनामा
‘मैं मां बनना चाहती हूं…’ आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश ने मचाई हलचल, क्या जल्द लेंगी शादी का फैसला?
गोविंदा का कपूर खानदान की बेटी पर आया था दिल? शगुफ्ता अली ने खोले ‘हीरो नंबर 1’ के अनसुने राज
ये भी पढ़ें- अंगद की घर वापसी से विरानी हाउस में होगा जश्न का मौहाल, परी के लिए मिहिर लेगा बड़ा फैसला
तान्या को अपने साथ लेकर जाएगा अंशुमन
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आप आगे देखेंगे कि कृष को अंशुमन खूब सुनाएगा और तान्या को वापस लेकर चला जाएगा। हालांकि, अब तान्या और कृष के रिश्ते में आई दूरियां को अभिरा खत्म करने की कोशिश करेगी और अंशुमन को समझाएगी कि तान्या और कृष को थोड़ा वक्त दें और उन पर भरोसा बनाए रखें। अभिरा को अपने और अरमान की झलक इस जोड़ी में नजर आने लगेगी।
वह महसूस करेगी कि अगर वो खुद अपनी शादी को नहीं बचा पाई, तो कम से कम इस रिश्ते को टूटने से जरूर बचाएगी। अभिरा की यह सोच और उसकी कोशिशें दर्शकों को इमोशनल कर देंगी। फिलहाल आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को कई इमोशनल मोड़ देखने को मिलेंगे।
