- Hindi News »
- Entertainment »
- Yash Kumar Talk About Talent Pawan Singh Khesari Lal Discuss Personal Life
पवन सिंह और खेसारी लाल के टैलेंट पर यश कुमार ने की बात, पर्सनल लाइफ पर हुई चर्चा
यश कुमार ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने पवन सिंह और खेसारी लाल के टैलेंट की तारीफ की। उन्होंने कहा कि खेसारी जी जब स्टेज पर होते हैं, तो वहां बोरियत की कोई गुंजाइश नहीं होती।
- Written By: सोनाली झा

पवन सिंह और खेसारी लाल के टैलेंट पर यश कुमार ने की बात
मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के फेमस एक्टर यश कुमार ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपने दो पसंदीदा स्टार्स पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के टैलेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने पर्सनल लाइफ पर भी चर्चा की। यश कुमार खुद भी भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि पवन सिंह और खेसारी लाल यादव में कुछ ऐसी खूबियां हैं जो उन्हें बेहद प्रभावित करती हैं।
यश कुमार ने यह बात अपनी पत्नी और एक्ट्रेस निधि झा के पॉडकास्ट में कही, जहां वो गेस्ट बनकर पहुंचे थे। बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि वह खेसारी लाल और पवन सिंह के बारे में क्या सोचते हैं, जो अक्सर किसी न किसी वजह से विवादों में रहते हैं। इस पर उन्होंने बेहद संतुलित और ईमानदार प्रतिक्रिया दी। यश कुमार के जवाब सुनकर फैंस भी काफी खुश हो गए हैं।
पवन सिंह और खेसारी लाल पर की बात
यश कुमार ने कहा कि खेसारी जी बहुत बेहतरीन एंटरटेनर हैं। अगर आप उन्हें कहीं भी स्टेज पर खड़ा कर दें, तो वहां कोई बोर नहीं हो सकता। उनके पास वह कला है जो लोगों को बांध लेती है। वहीं पवन सिंह के बारे में उन्होंने कहा कि वो सिंगिंग में लाजवाब हैं। जैसे ही वो गाना शुरू करते हैं, पूरा माहौल बन जाता है। उनकी गायकी में एक अलग ही जादू है।
सम्बंधित ख़बरें
‘नशे में करता था अश्लील कॉल…’, पीयूष मिश्रा का बड़ा कबूलनामा, सुनकर चौंक जाएंगे आप
अमिताभ बच्चन का सुपरहिट ‘जुम्मा-चुम्मा’ निकला कॉपी! अफ्रीकी धुन से बना था ये कल्ट सॉन्ग
Dhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, वर्ल्डवाइड में 1500 क्लब में एंट्री
‘हम रोल तय नहीं करते…’ बेटी आराध्या की पेरेंटिंग पर अभिषेक बच्चन ने खोले घर के सीक्रेट्स
ये भी पढ़ें- धूम की सक्सेस के बाद अभिषेक बच्चन को लगा था स्टारडम का नशा, बिग बी ने तोड़ा भ्रम
भोजपुरी एक्टर यश कुमार की पर्सनल लाइफ
इस बयान से साफ जाहिर होता है कि यश कुमार का पवन और खेसारी लाल से अच्छा रिश्ता है और वह दोनों के टैलेंट की सराहना भी करते हैं। यश कुमार ने 2013 में फिल्म ‘दिलदार सांवरिया’ से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म में यश कुमार की को-स्टार अंजना सिंह थीं, जिनसे उन्होंने बाद में शादी भी की। हालांकि 2018 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने 2019 में एक्ट्रेस निधि झा से शादी की, और अब दोनों एक बेटे के माता-पिता हैं। यश कुमार का ये पॉडकास्ट एपिसोड न सिर्फ उनके निजी जीवन के बारे में जानकारी देता है, बल्कि इंडस्ट्री के अन्य सितारों के प्रति उनके नजरिया को भी सामने लाता है।
Yash kumar talk about talent pawan singh khesari lal discuss personal life
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 4 April: शनिवार को चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, कुंभ और मेष को मिलेगी खुशखबरी!
Apr 04, 2026 | 12:05 AMIPL 2026 में पंजाब किंग्स ने चेपॉक का किला किया ध्वस्त, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से रौंदा
Apr 03, 2026 | 11:25 PM‘जाइए सजना’ पर तबला कवर ने मचाई धूम, 40 लाख से ज्यादा लोग हुए दीवाने
Apr 03, 2026 | 10:44 PMडायबिटीज के लिए ही नहीं, जामुन में हैं कई औषधीय गुण
Apr 03, 2026 | 10:37 PMमस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PMकैसे करें बॉडी को डिटॉक्स? यहां जानिए आयुर्वेद के 6 असरदार उपाय, हफ़्ते भर में नज़र आएगा फ़र्क
Apr 03, 2026 | 10:26 PMAAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PMवीडियो गैलरी

दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM














