धूम की सक्सेस के बाद अभिषेक बच्चन को लगा था स्टारडम का नशा, बिग बी ने तोड़ा भ्रम

अभिषेक बच्चन ने हाल ही में कपिल शर्मा शो में एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया, जो उनके स्टारडम के शुरुआती दौर से जुड़ा है। फिल्म धूम की बड़ी सफलता के बाद उन्हें पहली बार सुपरस्टार जैसा महसूस हुआ।
धूम की सक्सेस के बाद अभिषेक बच्चन को लगा था स्टारडम का नशा, बिग बी ने तोड़ा भ्रम
अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने भले ही अपने पिता अमिताभ बच्चन और मां जया बच्चन जितनी बड़ी ऊंचाइयों को नहीं छुआ, लेकिन अपनी कुछ फिल्मों में उन्होंने शानदार अभिनय कर यह जरूर साबित किया कि वे एक मेहनती और प्रतिभाशाली कलाकार हैं। उनकी फिल्म धूम ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और उन्हें स्टारडम का पहला स्वाद मिला।

हाल ही में कपिल शर्मा के शो में अभिषेक ने एक मजेदार किस्सा शेयर किया, जब ‘धूम’ की सफलता के बाद उन्होंने खुद को भारत का नंबर 1 सुपरस्टार मान लिया था। अभिषेक ने बताया कि ‘धूम’ के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने एक होटल में सक्सेस पार्टी रखी थी। पार्टी पूरी रात चली और जब सुबह अभिषेक घर लौटे तो वह खुद को बेहद गर्व से भरपूर महसूस कर रहे थे।

अभिषेक बच्चन का किस्सा

अभिषेक ने हंसते हुए कहा कि मैंने सीना चौड़ा किया, बेल बजाई और सोचा कि इंडिया का नंबर 1 सुपरस्टार घर आ गया है। लेकिन जैसे ही दरवाजा खुला और सामने अमिताभ बच्चन आए, जिन्होंने नाइट गाउन पहना हुआ था, चश्मा लगा रखा था और हाथ में अखबार था, तो पूरा स्टारडम का नशा उतर गया। वे बोले कि बेटा आ गए? और अभिषेक को तुरंत एहसास हुआ कि असली सुपरस्टार कौन है।

अमिताभ बच्चन का स्टारडम

यह किस्सा न केवल अभिषेक की विनम्रता को दर्शाता है बल्कि यह भी बताता है कि भले ही कोई भी सफलता मिल जाए, गुरु हमेशा बड़ा ही रहेगा। अमिताभ बच्चन का व्यक्तित्व ही कुछ ऐसा है कि उनके सामने हर स्टार को अपना कद छोटा महसूस होता है। अभिषेक बच्चन का यह आत्म-स्वीकार आज भी उन्हें दर्शकों के बीच एक सरल, सच्चा और पारिवारिक व्यक्ति बनाता है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि स्टारडम असली होता है, लेकिन सच्ची विनम्रता उससे भी ऊपर।

अभिषेक बच्चन की फिल्म

अभिषेक बच्चन को इंडस्ट्री में 2 दशक से ज्यादा का समय हो चुका है। इस दौरान उन्होंने कई छोटी-बड़ी फिल्मों में एक्टिंग की है। लेकिन पिछले कुछ समय से लीड रोल में वे कमाल कर रहे हैं। चाहें लूडो हो, चाहें दसवी या घूमर, अभिषेक की एक्टिंग को पसंद किया गया। वहीं ओटीटी की दुनिया में भी उन्होंने कुछ सराहनीय काम किया है। अब एक्टर की फिल्म कालीधर लापता की हर तरफ तारीफ हो रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com