‘धुरंधर’ की रिलीज पर इमोशनल हुईं यामी गौतम, आदित्य धर के लिए लिखा भावुक नोट- निचोड़ दिया दिल
Yami Gautam: यामी गौतम ने पति आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की रिलीज पर भावुक नोट लिखा। उन्होंने आदित्य की मेहनत (3 साल की रिसर्च) को सराहा और दर्शकों से प्यार मांगा।
- Written By: अनिल सिंह
यामी गौतम का पति आदित्य धर को ट्रिब्यूट: बोलीं- 'धुरंधर' 2025 का नहीं, 2026 के स्वागत का गिफ्ट है
Yami Gautam Reaction on Dhurandhar Film: रणवीर सिंह, संजय दत्त और अक्षय खन्ना स्टारर मच अवेटेड स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। इस फिल्म का निर्माण और डायरेक्शन आदित्य धर ने किया है, जो अपनी पिछली हिट ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के लिए जाने जाते हैं। फिल्म की रिलीज़ के महत्वपूर्ण दिन पर, आदित्य धर की पत्नी, एक्ट्रेस यामी गौतम ने उनके लिए एक बेहद भावनात्मक पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने फिल्म के प्रति उनके समर्पण को सराहा है और दर्शकों से फ़िल्म पर आशीर्वाद लुटाने की अपील की है।
यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति आदित्य के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की। उन्होंने पोस्ट में आदित्य की लगन, पसीना, खून और आंसू का जिक्र किया, जो उन्होंने इस फिल्म के लिए दिए हैं।
यामी ने पति की मेहनत को सराहा
यामी गौतम ने अपने पोस्ट में लिखा, “आज धुरंधर दिवस है।” उन्होंने आदित्य धर और उनकी पूरी टीम को संबोधित करते हुए कहा कि वे कुछ सबसे मेहनती और अनमोल लोग हैं, जिन्हें वह जानती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Main Vaapas Aaunga Day 2: दिलजीत दोसांझ को वीकेंड का मिला फायदा! ‘मैं वापस आऊंगा’ ने दूसरे दिन की दमदार कमाई
Bharat Bhagya Vidhaata Day 2: कंगना की ‘भारत भाग्य विधाता’ को नहीं मिला दर्शकों का साथ, कमाई ने बढ़ाई चिंता
जुनून, मेहनत और सीखने की भूख, पटना की गलियों से NASA तक, Sushant Singh Rajput की सफलता के 5 फॉर्मूले
बचपन से संगीत के दीवाने थे Jubin Nautiyal, ‘एक मुलाकात’ से चमकी किस्मत, बन गए करोड़ों दिलों की आवाज
उन्होंने लिखा, “आपने अपना पूरा दिल, समर्पण, लगन, इरादा, जुनून, पसीना, खून, आंसू इस फिल्म के लिए दिए हैं, आदित्य। ये इमोशन आपने कभी किसी के सामने नहीं दिखाए।”
ये भी पढ़ें- Year Ender 2025: ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने किया बॉक्स ऑफिस पर राज, टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
यामी ने आगे कहा कि आज बहुत सारी भावनाएं उमड़ रही हैं और कई दिल एक साथ धड़क रहे हैं। उन्होंने ‘धुरंधर’ को 2025 का विदाई गिफ्ट नहीं, बल्कि दुनिया भर में 2026 के स्वागत के रूप में देखने की बात कही। अंत में, उन्होंने दर्शकों से अपील करते हुए कहा, “अब यह आपकी फिल्म है, दर्शकों।”
2-3 साल की रिसर्च का परिणाम
बता दें कि फिल्म ‘धुरंधर’ को बनाने में आदित्य धर ने लगभग 2-3 साल का लंबा वक्त लिया है। उन्होंने पहले फिल्म के लिए बहुत सारी रिसर्च की और फिर रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन जैसे बड़े कलाकारों की स्टारकास्ट को फाइनल करने में मेहनत की। फिल्म का हर किरदार अपने आप में अलग और खास है।
रणवीर के करियर का टर्निंग प्वाइंट
फिल्म का सारा फोकस रणवीर सिंह के किरदार पर है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि यह उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती है। फिल्म को देशभक्ति से प्रेरित बताया जा रहा है, और प्रीमियर के बाद से ही सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की एक्टिंग की जबरदस्त तारीफ हो रही है। अब सभी की निगाहें शुक्रवार को फिल्म की पहले दिन की ओपनिंग कलेक्शन पर टिकी हैं।
