World Television Day: 90 के दशक के वो हिट सीरियल जो आज भी दर्शकों के दिल में हैं जिंदा
90s Hit Serials India: वर्ल्ड टेलीविजन डे 2025 पर 90 का दशक भारतीय टीवी का स्वर्णिम दौर माना जाता है। ‘शक्तिमान’ बच्चों का आइकॉनिक सुपरहीरो था, जो मनोरंजन के साथ नैतिक सीख भी देता था।
- Written By: सोनाली झा
90 के दशक के वो हिट सीरियल जो आज भी दर्शकों के दिल में हैं जिंदा
World Television Day 2025: 21 नवंबर को दुनिया भर में वर्ल्ड टेलीविजन डे मनाया जा रहा है। टेलीविजन का विकास भले ही तेजी से हुआ हो, लेकिन 90 का दशक भारतीय टीवी के स्वर्णिम दौर के रूप में आज भी याद किया जाता है। उस समय बने शो ना सिर्फ मनोरंजन के लिए जाने जाते थे, बल्कि उन्होंने दर्शकों की सोच, भावनाओं और संस्कृति पर गहरा असर छोड़ा। आइए जानते हैं उस दौर के उन सुपरहिट सीरियल्स के बारे में, जिन्होंने भारतीय टेलीविजन को एक नई पहचान दी।
1997 में शुरू हुआ ‘शक्तिमान’ बच्चों का पसंदीदा शो बन गया था। मुकेश खन्ना द्वारा निभाए गए शक्तिमान का किरदार आज भी कल्ट माना जाता है। यह शो सिर्फ मनोरंजन नहीं था बल्कि बच्चों को नैतिक मूल्यों की सीख भी देता था। इसके रीमेक या फिल्म बनने की चर्चा आज भी जारी है। हेमा मालिनी, पंकज धीर और मुकेश खन्ना जैसे कलाकारों से सजा ‘युग’ 1996 में प्रसारित हुआ था। यह सीरियल भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष की गहराई और उनके बलिदानों की कहानी को प्रभावशाली तरीके से पेश करता था। देशभक्ति पर आधारित यह शो आज भी दर्शकों की यादों में ताजा है।
फौजी और बुनियाद
1989 में डीडी नेशनल पर प्रसारित ‘फौजी’ ने भारतीय टीवी पर एक नया सितारा शाहरुख खान को जन्म दिया। इस सीरियल में उन्होंने आर्मी ऑफिसर अभिमन्यु राय का किरदार निभाया था। यह शो जवानों की ट्रेनिंग और अनुशासन पर आधारित था, जिसने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी। आलोक नाथ और अनीता कंवल अभिनीत ‘बुनियाद’ विभाजन की त्रासदी को दिखाने वाला एक महत्वपूर्ण सीरियल था। परिवारों के बिखरने, रिश्तों के टूटने और भावनात्मक संघर्ष की कहानी बताता यह शो 90 के दशक के दर्शकों की भावनाओं से गहराई से जुड़ गया था।
सम्बंधित ख़बरें
सत्या आज रिलीज होती तो भी ब्लॉकबस्टर होती, Manoj Bajpayee ने बताया कैसे फिल्म ने बदल दी हिंदी सिनेमा की दिशा
Varun Dhawan के करियर की सबसे बड़ी गलती, 400 करोड़ की फिल्म छोड़ने पर किया अफसोस
Dhurandhar 2 ने रचा नया रिकॉर्ड, ओटीटी पर स्ट्रीम होने के बावजूद सिनेमाघरों में जुट रही दर्शकों की भीड़
Shraddha Kapoor New Movies: स्त्री 2 के बाद बॉक्स ऑफिस पर होगा श्रद्धा का राज? इन फिल्मों पर टिकी सबकी निगाहें
व्योमकेश बक्षी, महाभारत और चाणक्य
रजित कपूर द्वारा निभाया गया व्योमकेश बक्षी आज भी भारतीय टीवी का सबसे प्रभावी डिटेक्टिव शो माना जाता है। फॉरेंसिक साइंस, लॉजिक और बारीकी से जांच पर आधारित यह शो अपनी गंभीरता और रहस्यपूर्ण कहानियों की वजह से बेहद लोकप्रिय हुआ। बी आर चोपड़ा का ‘महाभारत’ और चंद्रप्रकाश द्विवेदी का ‘चाणक्य’ 90 के दशक के वे शो हैं, जिन्होंने भारतीय पौराणिक और ऐतिहासिक कहानियों को भव्य अंदाज में दर्शकों तक पहुंचाया। ‘हम पांच’, ‘जबान संभाल के’ और ‘फ्लॉप शो’ जैसे कार्यक्रमों ने कॉमेडी को नए स्तर पर पहुंचाया।
