- Hindi News »
- Entertainment »
- Woman Try To Break Into The Salman Khan House After A Man Arrested For Same
पहले लड़का फिर महिला, सलमान खान के घर में घुसने की नाकाम कोशिश, जानिए क्या है माजरा
सलमान खान की सुरक्षा एक बार फिर चर्चा में आ गई है। पहले एक लड़के ने फिर एक महिला ने सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश की। दोनों को पकड़ लिया गया, चलिए जानते हैं वो लोग कौन हैं?
- Written By: अनिल सिंह

सलमान खान के घर में घुसने की करने वाले दोनों लोग कौन हैं?
सलमान खान की सुरक्षा एक बार फिर चर्चा में आ गई है। सलमान खान के घर पर दो अनजान लोगों ने घुसने का प्रयास किया। एक लड़का एक महिला इस मामले में हिरासत में लिए गए हैं। दोनों ही वारदात 2 दिन के अंतराल पर हुई। पहली घटना 20 तारीख की है और दूसरी घटना 22 तारीख की सलमान खान को वाय प्लस (Y+) श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। लेकिन कभी कोई बाइक वाला उनके कार के करीब पहुंच जाता है, तो कोई उनके घर में घुसने की कोशिश में गिरफ्तार किया जाता है। उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलने का सिलसिला भी अभी पूरी तरह से थमा नहीं है।
सलमान खान के घर पर 20 मई 2025 को जिस शख्स ने घुसने की कोशिश की उसका नाम जितेंद्र कुमार सिंह बताया गया। जो छत्तीसगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है। उसने बताया कि मैं सलमान खान का फैन हूं और उनसे मिलना चाहता हूं। वहीं दूसरी घटना 22 मई 2025 की है। जब एक महिला ने सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश की और पकड़ी गई है। उसके बारे में अभी कोई जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है।
सम्बंधित ख़बरें
NCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
ठाकरे सेना को एक और तगड़ा झटका? हिंगोली के सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर पहुंचे शिंदे के ‘नंदनवन’ आवास
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
मुंबई के 79 पार्षदों की कुर्सी खतरे में? चुनाव को अदालत में चुनौती, RTI के इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप
सलमान खान को जान से मारने की मिली धमकी और उनके घर पर हुआ हमला, फिर उनके करीबी बाबा सिद्दीकी की हत्या और फिर सलमान खान के काफिले में अचानक एक बाइक सवार का घुसना, फिर उनके पिता को भी धमकी मिलना, सलमान खान को लेकर इस तरह की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही है। सलमान खान की सुरक्षा के लिहाज से उनके घर की बालकनी को बुलेट प्रूफ बना दिया गया है। मतलब एक घटना से सबक लेकर उसके लिए प्लानिंग बनाई जा रही है, लेकिन घटना ही ना हो ऐसा फूल प्रूफ प्लान सलमान खान की सुरक्षा को लेकर नजर नहीं आ रहा है।
सलमान खान के करीबी बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ाया गया, लेकिन सुरक्षा बढ़ाने के बावजूद सलमान खान के इर्द-गिर्द घटनाओं का सिलसिला अभी रुका नहीं है। ऐसे में उनकी सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हर बार सलमान खान को मिली धमकियों के बाद जिम्मेदारी ली और वह डंके की चोट पर ऐलान करता रहा कि वह सलमान खान को जान से मार देगा। जिस तरह से सलमान खान की इर्द-गिर्द घटनाएं हो रही है यह कहा जा सकता है कि उनकी सुरक्षा पर मंडराता खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है।
Woman try to break into the salman khan house after a man arrested for same
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मेकर्स की जेब पर भारी पड़े Mohanlal…दृश्यम-3 की स्टारकास्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
May 18, 2026 | 09:42 PMलाल परी का सफर होगा महंगा? फ्यूल की बढ़ती कीमतों से MSRTC पस्त, प्रताप सरनाईक ने दिए संकेत
May 18, 2026 | 09:41 PMDatia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
May 18, 2026 | 09:38 PMविजय वडेट्टीवार ने दिया CM फडणवीस के 13 सोल पुराने ट्वीट का जवाब, जानें कैसे आर्काइव तक पहुंची महंगाई की जंग?
May 18, 2026 | 09:29 PMCSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
May 18, 2026 | 09:29 PMयूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
May 18, 2026 | 09:26 PMKitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
May 18, 2026 | 09:23 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














