-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Galle Gallants Win Maiden Lanka Premier League 2026 Title
Lanka Premier League 2026: गेंदबाजों के कहर से गॉल गैलेंट ने रचा इतिहास; पहली बार जीता LPL खिताब
- Written By: सृष्टि मौर्य
Galle Gallants 1st LPL Win: लंका प्रीमियर लीग 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में गॉल गैलेंट ने शानदार प्रदर्शन देते हुए जाफना किंग्स को 5 विकेट से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया।

गॉल गैलेंट की ऐतिहासिक जीत (सोर्स- सोशल मीडिया)
Galle Gallants Win Maiden Lanka Premier League 2026 Title: गॉल गैलेंट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जाफना किंग्स को पांच विकेट से हराकर पहली बार लंका प्रीमियर लीग 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। कोलंबो में खेले गए फाइनल में गॉल के गेंदबाजों ने जाफना के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया और पूरी टीम को सिर्फ 123 रन पर रोक दिया। इसके बाद गॉल ने 25 गेंद बाकी रहते पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
गेंदबाजों दमदार प्रदर्शन
गॉल की जीत की नींव चरिथ असलंका और ईशान मलिंगा ने रखी। दोनों गेंदबाजों ने तीन-तीन विकेट लेकर जाफना के मिडिल ऑर्डर को पूरी तरह दबाव में डाल दिया। थारिंदु रत्नायके ने भी दो विकेट हासिल किए। जाफना की ओर से कामिल मिशारा ने 32 गेंदों पर 41 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाए, जबकि चामिंदु विक्रमसिंघे ने 16 गेंदों पर 25 रन की तेज पारी खेली।
कौन बना प्लेयर ऑफ द सीरीज?
ईशान मलिंगा के तीन विकेट उनके लिए खास रहे। इस प्रदर्शन के साथ वो पूरे टूर्नामेंट में 17 विकेट लेकर एलपीएल 2026 के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने पूरे सीजन में 9.32 की इकॉनमी से गेंदबाजी की। शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए कप्तान चरिथ असलंका को फाइनल मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, जबकि जाफना के कामिल मिशारा पूरे सीजन में 411 रन बनाने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ बने।
सम्बंधित ख़बरें
ब्रेट ली ने बताया क्रिकेट का असली GOAT कौन? सचिन नहीं बल्कि इस दिग्गज को दी सबसे बड़ी उपाधि
जंगल में टाइगर की तलाश, मैदान पर बड़े रिकॉर्ड का शिकार! दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी का नया अंदाज
SL vs IND: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में बनेंगे कई बड़े रिकॉर्ड, गिल-जडेजा समेत इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
BAN vs IND: भारत-बांग्लादेश सीरीज पर मंडराया संकट, शेख हसीना के बयान के बाद बिगड़े हालात; जानिए पूरा मामला
टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही
124 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गॉल गैलेंट की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और सैम हार्पर पहले ही ओवर में आउट हो गए। इसके बाद टॉम रोजर्स ने पारी संभाली और 27 गेंदों पर 34 रन बनाए। हालांकि, नौवें ओवर में शाकिब अल हसन ने लगातार दो विकेट लेकर जाफना की वापसी की उम्मीद जगा दी। उन्होंने पहले रोजर्स और फिर दिनुरा कलुपहाना को आउट किया।
कलुपहाना ने 19 गेंदों पर 31 रन बनाए। इसके बाद चमिका करुणारत्ने भी पवेलियन लौट गए, लेकिन गॉल के बल्लेबाजों ने दबाव में धैर्य बनाए रखा। दासुन शनाका और सहान अराचिगे ने जिम्मेदारी संभाली और टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।
यह भी पढ़ें- ब्रेट ली ने बताया क्रिकेट का असली GOAT कौन? सचिन नहीं बल्कि इस दिग्गज को दी सबसे बड़ी उपाधि
गॉल गैलेंट की ऐतिहासिक जीत
कप्तान दासुन शनाका ने अंत में मात्र 9 गेंदों पर 20 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेलकर मैच को बेहद रोमांचक अंदाज में खत्म किया। गॉल गैलेंट ने इस लक्ष्य को 15.5 ओवरों में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया और जाफना किंग्स को 25 गेंदें शेष रहते 5 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ गॉल गैलेंट ने एलपीएल इतिहास में पहली बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
Galle gallants win maiden lanka premier league 2026 title
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Lanka Premier League 2026: गेंदबाजों के कहर से गॉल गैलेंट ने रचा इतिहास; पहली बार जीता LPL खिताब
Aug 09, 2026 | 01:44 PMबारामती एयरपोर्ट के रनवे पर बड़ा हादसा, कारवार एविएशन का ट्रेनी प्लेन क्रैश, सामने आया पहला VIDEO
Aug 09, 2026 | 01:42 PMनागपुर मनपा की ₹32 करोड़ की ई-लाइब्रेरी योजना सुस्त! 5 में से सिर्फ 1 का ही काम जारी; छात्रों का इंतजार लंबा
Aug 09, 2026 | 01:34 PMYRKKH Spoiler: गुंड़ों के बीच फंसेगा कबीर, मायरा बचाएगी जान, अरमान पर लगेगा गंभीर आरोप
Aug 09, 2026 | 01:28 PMकनाडा के टॉरंटो एयरपोर्ट से Himanshi Murder केस का आरोपी अब्दुल गिरफ्तार
Aug 09, 2026 | 01:27 PMसायन के लोकमान्य तिलक अस्पताल में अब डिजिटल पेमेंट, POS मशीन और अलग खिड़की की सुविधा
Aug 09, 2026 | 01:22 PMगोंदिया के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के 399 पद खाली
Aug 09, 2026 | 01:21 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














