Wake Up Dead Man थिएटर के बाद ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें कब और कहां होगी रिलीज?
OTT Movie: हॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म वेक अप डेड मैन थिएटर में रिलीज के दो सप्ताह बाद ओटीटी पर धमाल मचाएगी। वहीं ओटीटी रिलीज डेट से पर्दा भी उठा दिया गया है, तो चलिए जानते हैं कब और कहां दस्तक देगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या
वेक अप डेड मैन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Wake Up Dead Man OTT Release Date: जेम्स बॉन्ड सीरीज़ में अपने दमदार अभिनय से दुनियाभर के फैंस का दिल जीत चुके डैनियल क्रैग एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म वेक अप डेड मैन: ए नाइव्ज आउट मिस्ट्री का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। अब मेकर्स ने न सिर्फ इसकी थिएटर रिलीज डेट बल्कि ओटीटी रिलीज की जानकारी भी सार्वजनिक कर दी है।
फिल्म वेक अप डेड मैन को पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह मूवी 26 नवंबर 2025 को ग्लोबली थिएटर्स में दस्तक देगी। वहीं, सिर्फ दो हफ्ते बाद यानी 12 दिसंबर 2025 से यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। यह फैसला उन दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी है जो थिएटर तक नहीं पहुंच पाते।
ए नाइव्ज आउट का पार्ट 3 से फैंस को है उम्मीद
यह फिल्म मशहूर निर्देशक रियान जॉनसन के निर्देशन में बनी है। वेक अप डेड मैन असल में ए नाइव्ज आउट फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। इससे पहले इस सीरीज की दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं नाइव्ज आउट (2019) और ग्लास अनियन: ए नाइव्ज आउट मिस्ट्री (2022)। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने खूब सराहा और अब तीसरी फिल्म से भी उतनी ही उम्मीदें की जा रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए KBC 18 पहुंचेंगे सनी देओल-आमिर खान, अमिताभ बच्चन के शो को लेकर आई बड़ी अपडेट
भोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
ऑडिशन दिया, लेकिन नहीं हुआ सिलेक्शन, रामायण को लेकर श्रीनिधी शेट्टी बोलीं, साई पल्लवी को बताया परफेक्ट सीता
नहीं रहे महाभारत के अश्वत्थामा, कैंसर से लंबी जंग हार 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए प्रदीप रावत
फिल्म के शानदार स्टार कास्ट
फिल्म की स्टारकास्ट इस बार और भी ज्यादा दमदार है। मुख्य भूमिका में नजर आएंगे डैनियल क्रैग, जो एक बार फिर जासूस बेनोआ ब्लांक का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा एवेंजर्स फेम जेरेमी रेनर लंबे समय बाद इस फिल्म से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेंगे। वहीं ग्लेन क्लोज, जोश ओ’कॉनर और कैली स्पैनी जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- जेठालाल की ‘कश्मीरी बीवी’ गुलाबो का टूटा रिश्ता, शादी के 15 साल बाद पति से लिया अलग होने का फैसला
फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ जारी
नेटफ्लिक्स ने हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज किया है, जिसमें पूरी स्टारकास्ट नजर आ रही है। पोस्टर देखने के बाद फैंस की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर यह पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है।
