‘भूत बंगला’ के साथ आएगा ‘विवान’ का टीजर, फैंस को मिलेगा डर और रोमांच का नया एक्सपीरियंस
Vvan Teaser CBFC: विवान का टीजर सेंसर से पास हो गया है और यह भूत बंगला के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगा। अक्षय कुमार की फिल्म के साथ इसका कनेक्शन फैंस के लिए एक्साइटमेंट और बढ़ा रहा है।
- Written By: सोनाली झा
विवान और भूत बंगला (फोटो- सोशल मीडिया)
Sidharth Malhotra Film Vvan Force Of The Forest Teaser: बॉलीवुड में हॉरर और फोक थ्रिलर फिल्मों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और इसी कड़ी में विवान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट और भूत बंगला को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। ‘विवान’ का टीजर हाल ही में सेंसर बोर्ड से पास हो गया है, जिससे साफ हो गया है कि फिल्म की पहली झलक जल्द ही दर्शकों के सामने होगी।
‘विवान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ एक फोक थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी जंगल, रहस्य और प्राचीन मान्यताओं के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में नजर आएंगे। इनके अलावा श्वेता तिवारी और मनीष पॉल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन दीपर मिश्रा और अरुणभ कुमार ने किया है। कहानी और स्टारकास्ट को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच काफी उत्साह बना हुआ है।
भूत बंगला के साथ जुड़ेगा टीजर
दिलचस्प बात यह है कि ‘विवान’ का टीजर अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ 16 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है और इसके साथ ही दर्शकों को ‘विवान’ की पहली झलक भी देखने को मिलेगी। यह रणनीति मेकर्स के लिए फायदेमंद मानी जा रही है, क्योंकि ‘भूत बंगला’ पहले से ही चर्चा में बनी हुई है। ऐसे में इसके साथ ‘विवान’ का टीजर जोड़ने से फिल्म को शुरुआती बढ़त मिलने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
ये भी पढ़ें- 15 लोगों के छोटे क्लब से शुरू हुआ सफर, आज लाखों की भीड़ के सामने गाती हैं जैस्मीन सैंडलस
CBFC से मिला सर्टिफिकेट, बढ़ी उम्मीदें
‘भूत बंगला’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से UA सर्टिफिकेट मिल चुका है और फिल्म के पेड प्रीव्यू भी 16 अप्रैल से शुरू होंगे। इससे फिल्म की ओपनिंग को मजबूत बनाने की तैयारी की जा रही है। वहीं ‘विवान’ का टीजर सेंसर से पास होने के बाद अब इसके प्रमोशन को भी तेज किया जाएगा। ‘भूत बंगला’ और ‘विवान’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त बज बना हुआ है और हॉरर व थ्रिलर के शौकीनों के लिए यह एक डबल ट्रीट साबित हो सकती है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘भूत बंगला’ और ‘विवान’ बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती हैं।
