- Hindi News »
- Entertainment »
- Virat Kohli Anushka Sharma Cute Moment At The Airport Goes Viral
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा का एयरपोर्ट पर क्यूट मूमेंट वायरल, हंसते हुए दिखे किंग कोहली
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं। इसमें कपल जोर-जोर से हंसते हुए नजर आ रहे हैं। विराट का ये वीडियो देखकर फैंस बहुत खुश हो रहे हैं।
- Written By: सोनाली झा

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा का एयरपोर्ट पर क्यूट मूमेंट वायरल
मुंबई: बॉलीवुड और क्रिकेट की सबसे चहेती जोड़ियों में से एक, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, एक बार फिर अपने खूबसूरत बॉन्ड की झलक दिखाते नजर आए। हाल ही में सोशल मीडिया पर इन दोनों का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें विराट जोर-जोर से हंसते नजर आ रहे हैं और अनुष्का के साथ उनका क्यूट केमिस्ट्री वाला पल फैंस का दिल जीत रहा है।
यह प्यारा वीडियो लखनऊ एयरपोर्ट का है, जहां ये कपल आरसीबी के मैच में जीत के बाद स्पॉट हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का और विराट बेहद खुश नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे के साथ चलते हुए बातचीत करते-करते हंसने लगते हैं। खासतौर पर विराट कोहली का खिलखिलाता चेहरा फैंस को बेहद पसंद आया।
लुक्स की बात करें, तो अनुष्का शर्मा हमेशा की तरह स्टाइलिश एंड सिंपल लुक में दिखीं। उन्होंने ब्लू शर्ट और डेनिम पहना हुआ था। वहीं विराट क्लासिक व्हाइट शर्ट और ब्राउन ट्राउजर में काफी हैंडसम लग रहे थे। दोनों के साथ सिक्योरिटी टीम भी चल रही थी, लेकिन इनकी क्यूट केमिस्ट्री ने सबका ध्यान खींच लिया।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 की ट्रॉफी भी RCB ही जीतेगी…! पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, खेलने के अंदाज की जमकर हुई तारीफ
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
IPL 2026: पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी RCB, धर्मशाला में दर्ज की जीत
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
इस वायरल वीडियो पर फैंस ने दिल खोलकर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने कमेंट किया कि यार हमारा किंग कितना खुश लग रहा है, किसी की नजर ना लगे। वहीं दूसरे ने लिखा कि वो दोनों साथ में बहुत प्यारे लगते हैं, भगवान ऐसे ही हमेशा हंसता-मुस्कुराता रखे। विराट और अनुष्का की लव स्टोरी हमेशा से चर्चा में रही है। दोनों ने साल 2017 में शादी की थी और आज ये दो प्यारे बच्चों के माता-पिता हैं, बेटी वामिका और हाल ही में जन्मा बेटा अकाय।
ये भी पढ़ें- मेट्रो इन दिनों की शूटिंग के दौरान इरफान खान को याद करके रोने लगी थीं कोंकणा सेन
विराट और अनुष्का अपने बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखते हैं, ताकि उन्हें एक सामान्य और सुरक्षित बचपन मिल सके। विराट और अनुष्का जब भी एक साथ नजर आते हैं, उनके चेहरे की खुशी और आपसी समझ दर्शकों को एक रिलेशनशिप गोल देती है। लखनऊ एयरपोर्ट का ये क्यूट और नेचुरल मोमेंट एक बार फिर साबित करता है कि ये कपल सिर्फ कैमरे के लिए नहीं, असल जिंदगी में भी उतना ही प्यारा और सच्चा है।
Virat kohli anushka sharma cute moment at the airport goes viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
May 18, 2026 | 08:46 PMJackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
May 18, 2026 | 08:38 PMट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMमोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
May 18, 2026 | 08:16 PMकरडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
May 18, 2026 | 08:09 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














