The Kerala Story 2 को कंट्रोवर्सी का मिलेगा फायदा? फिल्म बन सकती हैं 2026 की तीसरी बिगेस्ट ओपनर!
The Kerala Story 2 First Day Collection: ‘द केरल स्टोरी 2’ 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ऐसे में विवादों के बीच प्रिडिक्शन हैं कि फिल्म पहले दिन 5-7 करोड़ की कमाई कर सकती है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
The Kerala Story 2 Box Office Prediction: 27 फरवरी को ‘द केरल स्टोरी 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और रिलीज से पहले ही चर्चा के केंद्र में है। फिल्म के टीजर और ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। जहां एक ओर इसे लेकर आलोचना हो रही है, वहीं ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि विवादों के बीच यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत कर सकती है।
क्या कहता है फर्स्ट डे कलेक्शन का अनुमान?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पहले दिन 5 से 7 करोड़ रुपये के बीच कमा सकती है। ट्रेलर रिलीज के बाद जिस तरह का बज़ बना है, उससे कम से कम 5 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है, तो यह फिल्म 2026 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है।
किन फिल्मों को दे सकती है टक्कर?
फिलहाल 2026 की सबसे बड़ी ओपनर का रिकॉर्ड बॉर्डर 2 के नाम है, जिसने 32.10 करोड़ की ओपनिंग की थी। दूसरे स्थान पर ओ रोमियो है, जिसकी ओपनिंग 7.75 करोड़ रही। वहीं The Raja Saab के हिंदी वर्जन ने 5.20 करोड़ कमाए थे। यदि ‘द केरल स्टोरी 2’ 5 करोड़ से अधिक की कमाई करती है, तो यह ‘द राजा साब’ को पीछे छोड़ सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए निर्देश
पहली बार लाइव सिंगिंग करेंगी Hema Malini, ‘ड्रीम गर्ल्स डायमंड जुबली कॉन्सर्ट’ में दिखेगा नया अंदाज
Brown OTT Release: करिश्मा कपूर की वेब सीरीज ‘ब्राउन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, जानें कब ओटीटी पर देगी दस्तक
मलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
सीक्वल और विवाद का मिलेगा फायदा?
यह फिल्म 2023 में आई द केरल स्टोरी का सीक्वल है, जिसने भारी विवादों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। पहले भाग ने भारत में 242 करोड़ से अधिक की कमाई की थी और वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। कंट्रोवर्सी का सीधा फायदा कलेक्शन में देखने को मिला था, और अब सीक्वल को भी इसी ट्रेंड का लाभ मिल सकता है।
27 फरवरी को फिल्म को बड़ी टक्कर नहीं मिल रही है। ऐसे में सोलो रिलीज का फायदा इसे मिल सकता है। मौजूदा फिल्मों की रफ्तार धीमी पड़ने की स्थिति में यह फिल्म स्क्रीन काउंट और दर्शकों का ध्यान खींच सकती है।
ये भी पढ़ें- आखिरकार एक-दूजे के हुए रश्मिका-विजय, पहली झलक आई सामने, बेहद क्यूट लगे दूल्हा-दुल्हन
मेकर्स का क्या है दावा?
फिल्म के प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह का कहना है कि ‘द केरल स्टोरी 2’ महीनों की रिसर्च के बाद बनाई गई है। उनके मुताबिक, फिल्म तीन सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानियों को दिखाती है, जिनके लिए टीम ने छह से सात महीने तक रिसर्च की, पीड़ितों से मुलाकात की और कोर्ट दस्तावेजों का अध्ययन किया। अब देखना दिलचस्प होगा कि विवादों और उम्मीदों के बीच यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखाती है।
