- Hindi News »
- Entertainment »
- Vipin Sharma 12 Year Break Bollywood Return
बारह साल के वनवास के बाद कैसी थी बॉलीवुड में वापसी, विपिन शर्मा ने बताया अपना अनुभव
Vipin Sharma ने बताया कि 'तारे जमीन पर' से पहले उन्होंने 12 साल का लंबा ब्रेक लिया और विदेश में एडिटर का काम किया। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में वापसी करना रोमांचक था और उन्हें 'महारानी' 4 पर बात की।
- Written By: अनिल सिंह

'तारे जमीन पर' से पहले 12 साल तक इंडस्ट्री से दूर रहे विपिन शर्मा, बोले- 'पहला काम हमेशा के लिए यादगार बन गया'
Vipin Sharma On Bollywood Come Back: हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता विपिन शर्मा ने अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों के बीच एक खास जगह बनाई है। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘तारे जमीन पर‘ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय करने वाले विपिन शर्मा ने हाल ही में आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अपने करियर के एक लंबे अंतराल और इंडस्ट्री में वापसी के अनुभव को साझा किया।
विपिन शर्मा ने बताया कि शुरुआती काम करने के बाद उन्होंने लगभग बारह साल तक अभिनय से दूरी बनाए रखी और इस दौरान वे इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं थे।
विदेश में एडिटर बने, वापसी रही यादगार
इस 12 साल के अंतराल में विपिन शर्मा ने विदेश का रुख किया और वहाँ एडिटर के रूप में काम किया। उन्होंने कहा, “यह अनुभव मेरे लिए कुछ नया सीखने वाला रहा। इंडस्ट्री में वापसी करना भी रोमांचक था।”
सम्बंधित ख़बरें
राजपाल यादव की बेल पर आज सुनवाई, क्या तिहाड़ से होगी घर वापसी या जेल में ही कटेगी रात?
भारतीय सिनेमा का वो जादूगर, जिसने लिखी थी पहली फिल्म की स्क्रिप्ट, जानिए दादा साहब फाल्के की कहानी
भारत-पाक मैच भी नहीं रोक पाया सनी देओल का तूफान, 24वें दिन ‘बॉर्डर 2’ ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
बॉक्स ऑफिस पर चला शाहिद कपूर की फिल्म का जादू, O’Romeo ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़
विपिन शर्मा के करियर का पहला काम वापस आने के बाद फिल्म ‘तारे जमीन पर’ था, जिसे दर्शकों और आलोचकों ने बेहद सराहा। उन्होंने इस पल को याद करते हुए कहा, “यह मेरे करियर का एक भावनात्मक और यादगार पल था। पहली फिल्म की शूटिंग हमेशा खास होती है, क्योंकि यह आपको महसूस कराती है कि आपका सफर फिर से शुरू हो गया है।”
ये भी पढ़ें- 252 करोड़ के ड्रग्स केस में फंसे ओरी, मुंबई पुलिस ने भेजा समन, होगी पूछताछ
‘महारानी’ 4 में रोल मिलने का राज
इन दिनों विपिन शर्मा, हुमा कुरैशी अभिनीत राजनीतिक ड्रामा शो ‘महारानी’ के चौथे सीजन की सफलता का आनंद ले रहे हैं, जो सोनी लिव पर 7 नवंबर से स्ट्रीम हो रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें यह रोल निर्माता सुभाष कपूर ने दिया। विपिन शर्मा ने कहा, “मैं लगभग पंद्रह साल से उनके संपर्क में था और उनके साथ काम करने की हमेशा से इच्छा रखता था, इसलिए जब मुझे इस भूमिका को निभाने के लिए कहा गया, तो मैंने तुरंत हां कर दी।”
किरदार के ‘इंसान’ को समझने पर जोर
विपिन शर्मा ने अपने अभिनय के तरीके के बारे में बात करते हुए कहा कि वह कभी भी अपने अभिनय को लेकर ज्यादा सोचते नहीं हैं। चाहे किरदार नेगेटिव हो या पॉजिटिव, उनके लिए किरदार का पेशा (पॉलिटिशियन, डॉक्टर या वकील) महत्वपूर्ण नहीं होता।
वह हमेशा किरदार के अंदर छुपे इंसान को समझने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा, “जब उस इंसान की भावनाओं और मानसिकता का एहसास होता है, तो किरदार के सबसे कठिन पहलू को भी निभाना आसान हो जाता है।” उनका प्रयास हमेशा यही रहता है कि किरदार का इंसानी पहलू सामने आए।
Vipin sharma 12 year break bollywood return
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
₹2.5 लाख में नवजात की सौदेबाजी और अब आत्महत्या का प्रयास! गोंदिया के डॉक्टर की करतूत से भंडारा तक मचा हड़कंप
Feb 16, 2026 | 11:36 AMपाकिस्तान की हार के बाद जमकर शेयर हुए मजेदार MEMES; लोगों ने बाबर आजम को बताया भारतीय जासूस
Feb 16, 2026 | 11:33 AMएपस्टीन ने भारतीय लड़की का भी किया था शोषण, नए दस्तावेजों से हुआ बड़ा खुलासा, मचा हड़कंप
Feb 16, 2026 | 11:30 AMसंभाजीनगर में 3 दिवसीय साहित्य महोत्सव का शुभारंभ, 20 से 22 फरवरी तक पर्व का ऐलान
Feb 16, 2026 | 11:24 AMभंडारा शहर से सटे गांवों का होगा कायाकल्प: नई नगर परिषद के गठन की हलचल तेज; बीडीओ को 12 फरवरी को जारी हुआ पत्र
Feb 16, 2026 | 11:21 AMमरीन ड्राइव पर लगे मोदी-मैक्रों के विशाल कट-आउट्स, रणनीतिक समझौतों पर टिकी दुनिया की नजर
Feb 16, 2026 | 11:14 AMहिरकणी कक्ष से ड्रोन निगरानी तक, नासिक सिंहस्थ कुंभ 2027 में महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा का एक्शन प्लान तैयार
Feb 16, 2026 | 11:14 AMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM














