विजय सेतुपति (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

ऑनलाइन चैटिंग से शुरू हुई थी विजय सेतुपति की लव स्टोरी, बचपन के दोस्त के नाम पर रखा बेटे का नाम

Vijay Sethupathi Love Story: ऑनलाइन चैटिंग से शुरू हुई विजय सेतुपति की प्रेम कहानी शादी तक पहुंची। बचपन के दोस्त की याद में बेटे का नाम सूर्या रखा। संघर्ष के साथ विजय ने अपनी अभिनय का परचम लहराया।

सोनाली झा

Vijay Sethupathi Birthday Special: तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बना चुके अभिनेता विजय सेतुपति आज 48 साल के हो गए हैं। अपने अभिनय की विविधता और जमीन से जुड़े स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले विजय का सफर आसान नहीं रहा। एक समय ऐसा भी था, जब आर्थिक तंगी के चलते उन्हें सीमेंट की फैक्ट्री में काम करना पड़ा था। लेकिन आज वही विजय सेतुपति न सिर्फ भारत, बल्कि चीन जैसे बड़े फिल्म बाजार में भी कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं।

साल 2024 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘महाराजा’ ने चीन में ऐतिहासिक सफलता हासिल की। इस फिल्म ने प्रभास की ‘बाहुबली 2’ को पीछे छोड़ते हुए ‘दंगल’ के बाद चीन में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया। 29 नवंबर 2024 को चीन में 40,000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई ‘महाराजा’ को वहां की ऑडियंस ने जमकर सराहा।

विजय सेतुपति का करियर

विजय सेतुपति लाइमलाइट से दूर रहने वाले कलाकार माने जाते हैं। उनकी सादगी के किस्से अक्सर चर्चा में रहते हैं। साल 2021 में फिल्म ‘कदइसी विवसयी’ की रिलीज के बाद, जब फिल्म को दो नेशनल अवॉर्ड मिले और कई अवॉर्ड शोज में नॉमिनेशन आया, तब भी विजय ने एक अवॉर्ड फंक्शन में जाने से मना कर दिया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके पास पहनने के लिए कपड़े नहीं हैं। बाद में उन्होंने साफ किया कि वह आमतौर पर अवॉर्ड समारोहों में शामिल नहीं होते, इसलिए ऐसा जवाब दे दिया था।

दोस्त के नाम पर रखा बेटे का नाम

विजय अपने रिश्तों को भी बेहद अहमियत देते हैं। उनके बचपन के दोस्त सूर्या की कम उम्र में मौत हो गई थी। दोस्त की याद में ही उन्होंने अपने बेटे का नाम सूर्या रखा। यही सूर्या बाद में ‘नानुम राउडी धन’ (2015) और ‘सिंधुबाध’ (2019) जैसी फिल्मों में विजय के साथ नजर आए। विजय बचपन में फिल्मों में किसी को रोता देख खुद रो पड़ते थे। यही वजह थी कि उनकी मां उन्हें थिएटर ले जाने से बचती थीं।

विजय सेतुपति की पर्सनल लाइफ

आज वही संवेदनशील बच्चा अपनी मेहनत और लगन से सिनेमा की दुनिया में एक मजबूत मुकाम बना चुका है। पर्सनल लाइफ में भी विजय की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। दुबई में अकाउंटेंट की नौकरी के दौरान उनकी मुलाकात जेसी से ऑनलाइन चैटिंग के जरिए हुई। बिना मिले ही दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और साल 2006 में शादी कर ली। आज वे बेटे सूर्या और बेटी श्रीजा के माता-पिता हैं।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब