Avika Gor Pregnancy Rumours: अविका गौर की अचानक बिगड़ी तबीयत, पब्लिक इवेंट में संभालते दिखे पति मिलिंद चंदवानी
Avika Gor Video: अविका गौर हाल ही में एक पब्लिक इवेंट में असहज होकर उल्टी करती नजर आईं, जिसके बाद पति मिलिंद चंदवानी उन्हें संभालते दिखे। वीडियो वायरल होते ही प्रेग्नेंसी की अटकलें तेज हो गईं।
- Written By: सोनाली झा
अविका गौर और मिलिंद चंदवानी (फोटो-सोशल मीडिया)
Avika Gor Public Appearance: टीवी की मशहूर अभिनेत्री अविका गौर हाल ही में एक पब्लिक अपीयरेंस के दौरान अचानक असहज होती नजर आईं। उनके साथ पति मिलिंद चंदवानी भी मौजूद थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो में अविका ग्रीन कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
अविका गौर मुस्कुराते हुए फैंस से मिल रही थीं, तभी अचानक उन्होंने असहज महसूस किया। कुछ ही पलों बाद वह एक तरफ मुड़ीं और उन्हें उल्टी होती दिखी। इस दौरान मिलिंद तुरंत उनके पास पहुंचे और उन्हें संभालते नजर आए। उन्होंने अविका को सहारा दिया और वहां मौजूद टीम ने भी उन्हें तुरंत मदद पहुंचाई। इस पूरे घटनाक्रम ने वहां मौजूद लोगों को चौंका दिया।
सोशल मीडिया पर मिक्स्ड रिएक्शन
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कई फैंस ने इसे ‘खुशखबरी’ से जोड़ते हुए प्रेग्नेंसी के कयास लगाने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा कि लगता है गुड न्यूज आने वाली है। हालांकि कुछ लोगों ने इसे ड्रामा या प्रमोशनल स्टंट तक बता दिया। कुछ यूजर्स का कहना है कि यह किसी प्रोजेक्ट के प्रमोशन का हिस्सा भी हो सकता है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले अविका ने अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को खारिज किया था। उन्होंने साफ कहा था कि शादी के तुरंत बाद ऐसी खबरें फैलना उनके लिए भी नया अनुभव था।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2: मिल गए टॉप 3 फाइनलिस्ट? राम कपूर और शिल्पा शिंदे का सफर हुआ खत्म!
The Alliance: सीमा सजदेह ने एक्स हसबैंड सोहेल खान को किया सपोर्ट, रिश्ते ने जीता दिल
The Odyssey Day 12: भारत में दूसरे हफ्ते भी कायम है जलवा, जानिए 12वें दिन की कमाई
Lock Upp 2: मामा की करतूत का जिक्र करते ही छलक पड़े शिवांगी जोशी के आंसू, फैंस भी हुए भावुक
बालिका वधू से मिली थी पहचान
अविका गौर को टीवी शो बालिका वधू में आनंदी के किरदार से घर-घर पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने कई शोज और फिल्मों में काम किया। अविका और मिलिंद की लव स्टोरी भी काफी चर्चा में रही। दोनों की मुलाकात 2020 में हैदराबाद में कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और जून 2025 में कपल ने सगाई की घोषणा की।
रियलिटी शो के सेट पर की शादी
अविका और मिलिंद ने 30 सितंबर 2025 को रियलिटी शो पति, पत्नी और पंगा के सेट पर शादी रचाई थी। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। फिलहाल अविका की तबीयत को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
