Nadiya Ke Paar Holi Song: नदिया के पार की ‘गुंजा’ ने फिर रचाया होली का रंग, ‘जोगी जी धीरे-धीरे’ पर किया डांस
Sadhana Singh Video: साधना सिंह ने होली के मौके पर अपनी फिल्म नदिया के पार के मशहूर गीत ‘जोगी जी धीरे-धीरे’ पर डांस कर पुरानी यादें ताजा कीं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- Written By: सोनाली झा
साधना सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)
Sadhana Singh Holi Song Jogi Ji Dheere Dheere: होली का त्योहार आते ही हिंदी सिनेमा के कई क्लासिक गाने एक बार फिर फिज़ा में घुल जाते हैं। उन्हीं सदाबहार गीतों में से एक है फिल्म नदिया के पार का मशहूर होली सॉन्ग जोगी जी धीरे-धीरे। इस गाने ने 80 के दशक में जो रंग जमाया था, वह आज भी बरकरार है। फिल्म में ‘गुंजा’ का किरदार निभाने वाली साधना सिंह ने इस होली पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो साझा किया।
साधना सिंह वीडियो में उसी पुराने अंदाज में ‘जोगी जी धीरे-धीरे’ पर थिरकती नजर आ रही हैं। उनके एक्सप्रेशन और सादगी भरे डांस ने फैंस को सीधे 1982 के दौर में पहुंचा दिया। वीडियो के साथ साधना सिंह ने भावुक कैप्शन भी लिखा। साधना सिंह ने कहा कि कुछ रंग कभी फीके नहीं पड़ते और यह गाना उनके दिल के बेहद करीब है। साधना सिंह ने बताया कि ‘नदिया के पार’ की शूटिंग के दिन आज भी उन्हें उतनी ही ताजगी से याद आते हैं, जब भावनाएं सच्ची और प्यार मासूम हुआ करता था।
गांव की सादगी और होली की मस्ती
‘जोगी जी धीरे-धीरे’ गाना अपनी सादगी, छेड़छाड़ और गांव की गर्मजोशी के लिए आज भी याद किया जाता है। इस गाने में साधना सिंह के साथ सचिन पिलगांवकर नजर आए थे। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस गीत को हेमलता, जसपाल सिंह और चंद्राणी मुखर्जी ने अपनी आवाज दी थी, जबकि इसके बोल और संगीत रविंद्र जैन ने तैयार किए थे। फिल्म का निर्माण राजश्री प्रोडक्शंस ने किया था और निर्देशन गोविंद मूनिस ने किया था।
सम्बंधित ख़बरें
‘डर के मारे सोने का नाटक करता रहा’, ‘लॉक अप-2’ में हर्षद चोपड़ा का चौंकाने वाला खुलासा
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
आज भी कायम है गाने का जादू
करीब चार दशक बाद भी यह गाना होली के हर जश्न में सुनाई देता है। गांव की पृष्ठभूमि, सादा जीवन और मासूम प्रेम की झलक इस गीत को खास बनाती है। साधना सिंह का ताजा वीडियो इस बात का सबूत है कि सिनेमा के कुछ पल कभी पुराने नहीं होते। होली के इस खास मौके पर ‘गुंजा’ का यह अंदाज फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।
