‘किंगडम’ में अंडरकवर एजेंट बने विजय देवरकोंडा, ट्रेलर ने मचाया धमाल
Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म 'किंगडम' लंबे वक्त से सुर्खियों में हैं। इसी बीच हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। जिसमें एक्टर दमदार एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
किंगडम हिंदी ट्रेलर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Kingdom Hindi Trailer साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा एक बार फिर दमदार एक्शन के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म किंगडम लंबे वक्त से चर्चा में बनी हुई है, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है और अब इस ट्रेलर को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
दरअसल, फिल्म में विजय एक अंडरकवर एजेंट सूर्या के किरदार में नजर आएंगे, जो दुश्मनों के इलाके में घुसकर एक खतरनाक मिशन को अंजाम देता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कब रिलीज होगी फिल्म…
सम्बंधित ख़बरें
26/11 मुंबई हमले की कानूनी लड़ाई पर आधारित प्रहार का टीजर रिलीज, उज्ज्वल निकम के किरदार में छाए राजकुमार राव
‘पठानों से कहना, चौहान आ रहा है’, अजय देवगन की ‘चौहान’ का फर्स्ट लुक जारी, फिल्म के डायलॉग ने जीता दिल
सुपरस्टार बनने से पहले आर्थिक तंगी से जूझे अक्षय कुमार, मॉडलिंग के सपने के लिए मुफ्त में की नौकरी
अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर कर नर्वस हुईं अक्षरा सिंह, बोलीं- यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा था
विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम का ट्रेलर रिलीज
दरअसल, ट्रेलर की शुरुआत जेल के एक सीन से होती है, जहां सूर्या बंद है। लेकिन ये कोई साधारण जेल नहीं बल्कि एक प्लान का हिस्सा है। सूर्या को इस मिशन के तहत जेल के भीतर से ही ऑपरेशन को लीड करना होता है। जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, दर्शकों को तेज रफ्तार एक्शन, इंटेंस ड्रामा और रहस्यमयी ट्विस्ट्स की झलक मिलती है।
फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि सूर्या अंत में न केवल मिशन को अंजाम देता है, बल्कि दुश्मनों की सेना का राजा बन जाता है। इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर यह साफ हो जाता है कि फिल्म सिर्फ एक्शन नहीं, बल्कि एक गहरी कहानी को भी पेश करती है।
इस पावरफुल ट्रेलर को तिरुपति में एक ग्रैंड इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया। विजय देवरकोंडा ने ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि “दिलों में आग लिए हमने ‘किंगडम’ बनाया है। इस ट्रेलर को खुद को वैसे ही हिट करने दीजिए जैसे इसने मुझे किया है।”
ये भी पढ़ें- जैस्मिन भसीन संग अली गोनी ने शादी के प्लान पर किया रिएक्ट, जानें क्या बोले एक्टर
इस दिन थिएटर में रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें, इस फिल्म का निर्देशन और लेखन गौतम तिन्नानुरी ने किया है। म्यूजिक की जिम्मेदारी अनिरुद्ध रविचंदर ने संभाली है, जो पहले भी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपने संगीत का जादू बिखेर चुके हैं। फिल्म को एस. नागा वामसी ने प्रोड्यूस किया है और इसका हिंदी वर्जन AA फिल्म्स द्वारा डिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा। किंगडम 31 जुलाई 2025 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी।
इसके अलावा अगर विजय देवरकोंडा के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने कल्कि 2898 AD में अर्जुन के कैमियो से फैंस को सरप्राइज किया था। इससे पहले वो द फैमिली स्टार में मृणाल ठाकुर के साथ नजर आए थे। विजय ने लाइगर, खुशी, गीता गोविंदम, और डियर कॉमरेड जैसी फिल्मों से अपनी खास पहचान बनाई है।
