- Hindi News »
- Entertainment »
- Vijay Deverakonda Car Accident Safe Update On Social Media
विजय देवरकोंडा सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, कार को लगी टक्कर लेकिन एक्टर सुरक्षित, खुद दी जानकारी
Vijay Deverakonda News: विजय देवरकोंडा हाल ही में एक सड़क दुर्घटना के शिकार होते-होते बच गए हैं। ऐसे में अब उन्होंने इस पूरी घटना पर अपना पहला रिएक्शन दिया है, तो चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
- Written By: स्नेहा मौर्या

Vijay Deverakonda Car Accident: साउथ के मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा एक सड़क हादसे का शिकार होने से बच गए। यह घटना जोगुलांबा जिले के नेशनल हाइवे-44 पर हुई, जब उनकी कार को पीछे से एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी। सौभाग्य से, इस हादसे में विजय और उनके साथ कार में मौजूद अन्य लोग सुरक्षित हैं।
जानकारी के अनुसार, विजय के ड्राइवर ने तुरंत स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद विजय ने सोशल मीडिया पर फैंस को अपडेट देते हुए कहा, “सब ठीक है। कार को टक्कर लगी है, लेकिन हम सब सुरक्षित हैं। मैंने स्ट्रेंथ वर्कआउट भी किया और अब घर लौट आया हूं। सिर में हल्का दर्द है, लेकिन बिरयानी और नींद से ठीक हो जाएगा। आप सभी को ढेर सारा प्यार। इस खबर से परेशान मत होइए। सब ठीक है।”
पुलिस ने अभिनेता को लेकर दी जानकारी
पुलिस ने बताया कि विजय देवरकोंडा आज दोपहर लगभग 3 बजे पुट्टपर्थी से हैदराबाद जा रहे थे। उसी दौरान एक बोलेरो वाहन अचानक राइड साइड की ओर मुड़ा, जिससे विजय की कार बोलेरो के बाएं हिस्से से टकरा गई। कार के बाएं हिस्से को नुकसान हुआ, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। कार में विजय देवरकोंडा के साथ दो अन्य लोग भी सवार थे। हादसे के तुरंत बाद, विजय और उनकी टीम ने एक अन्य वाहन में बैठकर आगे की यात्रा पूरी की और इंश्योरेंस के लिए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय सिनेमा का वो जादूगर, जिसने लिखी थी पहली फिल्म की स्क्रिप्ट, जानिए दादा साहब फाल्के की कहानी
भारत-पाक मैच भी नहीं रोक पाया सनी देओल का तूफान, 24वें दिन ‘बॉर्डर 2’ ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
बॉक्स ऑफिस पर चला शाहिद कपूर की फिल्म का जादू, O’Romeo ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़
IND Vs PAK महामुकाबले में हनुमानकाइंड ने नहीं गाया ‘धुरंधर’ का गाना, क्या पाकिस्तान बना कारण?
All is well ❤️ Car took a hit, but we are all fine. Went and did a strength workout as well and just got back home. My head hurts but nothing a biryani and sleep will not fix. So biggest hugs and my love to all of you. Don’t let the news stress you 🤗❤️ — Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) October 6, 2025
इस हादसे का समय काफी संवेदनशील था, क्योंकि विजय और रश्मिका मंदाना की सगाई तीन दिन पहले यानी 3 अक्टूबर को हुई थी। इस अवसर पर परिवार और करीबी दोस्त ही मौजूद थे। हालांकि, दोनों कलाकारों ने अभी तक इस सगाई की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
ये भी पढ़ें- इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही ये धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज, वीकेंड का मजा दोगुना
विजय के रिएक्शन के बाद फैंस ने ली राहत की सांस
वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय देवरकोंडा को आखिरी बार फिल्म ‘किंगडम‘ में देखा गया था, जो पहले थिएटर्स में और बाद में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई। वहीं, रश्मिका मंदाना जल्द ही फिल्म ‘थम्मा’ में दिखाई देंगी, जिसमें आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में हैं। इस दुर्घटना के बावजूद विजय के फैंस राहत की सांस ले सकते हैं, क्योंकि उनके प्रिय स्टार पूरी तरह सुरक्षित हैं। यह घटना हमें यह याद दिलाती है कि सड़क पर सुरक्षा कितनी जरूरी है और प्रसिद्ध कलाकार भी इससे अछूते नहीं हैं।
Vijay deverakonda car accident safe update on social media
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सुबह की भागदौड़ में 10 मिनट में तैयार करें नाश्ता, सिर्फ 2 कच्चे आलू से बनाएं ये टेस्टी डिश
Feb 16, 2026 | 06:24 AMभारतीय सिनेमा का वो जादूगर, जिसने लिखी थी पहली फिल्म की स्क्रिप्ट, जानिए दादा साहब फाल्के की कहानी
Feb 16, 2026 | 06:11 AMAaj Ka Rashifal 16 February: आज इन 3 राशियों को रहना होगा संभलकर, छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी!
Feb 16, 2026 | 12:05 AMपाकिस्तान की टीम पार्टटाइमर्स के भी लायक नहीं…61 रन से धूल चटाने के बाद सूर्या ने पड़ोसियों को दिखाया आईना
Feb 15, 2026 | 11:56 PMमोदी, शहबाज या तारिक… कौन हैं दक्षिण एशिया के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री? पूरी लिस्ट देखें
Feb 15, 2026 | 11:30 PMडकैतों ने 15 की उम्र में किया था अगवा, मिठनी 63 साल बाद लौटीं घर, यूपी की यह कहानी बड़ी फिल्मी
Feb 15, 2026 | 11:13 PMनोटों से कभी हटेगी गांधी जी की तस्वीर? क्या कहता है आरबीआई का नियम? हर सवाल का जवाब यहां
Feb 15, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM













