संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ को लेकर विक्की कौशल ने की खुलकर बात, कहा- ऐसे डायरेक्टर संग काम..
Love and War Movie: संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ को लेकर विक्की कौशल ने हाल ही में खुलकर बात की और उन्होंने बताया कि उन जैसे निर्देशक के साथ काम करना क्यों खास है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
संजय लीला भंसाली, विक्की कौशल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Vicky Kaushal Statement: संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ इस वक्त बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनी हुई है। इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पहली बार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। भंसाली की भव्य सोच और दमदार कहानी कहने के अंदाज को देखते हुए दर्शकों की उम्मीदें पहले से ही काफी ऊंची हैं।
हाल ही में विक्की कौशल ने इस फिल्म और संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के अपने अनुभव को लेकर खुलकर बात की। विक्की ने कहा कि ऐसे निर्देशक के साथ काम करना, जिन्हें अपने किरदारों और कहानी पर पूरी पकड़ हो, एक अभिनेता को अलग ही स्तर का भरोसा और सुकून देता है। उनके मुताबिक, भंसाली के सेट पर पहुंचते ही वह खुद को ज्यादा रिलैक्स महसूस करते हैं।
विक्की कौशल ने संजय लीला भंसाली की जमकर तारीफ
विक्की कौशल ने कहा, “जब मैं सेट पर जाता हूं तो मुझे अपने किरदार को लेकर ज़बरदस्ती किसी एक सोच में बांधने की जरूरत नहीं होती। मुझे पता होता है कि निर्देशक हर सीन को लेकर पूरी तैयारी और स्पष्टता के साथ मौजूद हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि तैयारी उनके लिए बेहद जरूरी होती है, लेकिन वह हमेशा खोज और नए अनुभव के लिए खुद को खुला रखते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
System में न्याय के लिए एकजुट होंगी सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका, इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी फिल्म
Kangana Ranaut की ‘भारत भाग्य विधाता’ का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में गूंजेगी 26/11 के हीरो की कहानी
Ekta Kapoor ने अक्षय कुमार को बताया इंडस्ट्री का असली हीरो, कहा- इनकी मेहनत से चलता है सिनेमा का कारोबार
Khatron Ke Khiladi 15 में दिखेगा डर का नया दौर, गौरव खन्ना से ओरी तक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच
एक्टर ने आगे कहा कि संजय लीला भंसाली भावनाओं की गहराई को समझने और उसे पर्दे पर उतारने में माहिर हैं। “किस सीन में कैसे जाना है, भावनात्मक तौर पर उससे कैसे जुड़ना है, यह वह जगह है जहां भंसाली सर एक मास्टर हैं,” विक्की ने कहा।
फिल्म में अपने किरदार को लेकर कही ये बात
विक्की कौशल के अनुसार, भंसाली यह भली-भांति जानते हैं कि किसी खास परिस्थिति में एक, दो या तीन किरदार क्या-क्या कर सकते हैं। उस तलाश की प्रक्रिया में काफी खुशी और जोश होता है, जो एक अभिनेता को अपने किरदार के और करीब ले आता है। उन्होंने कहा कि शूट खत्म होने के बाद भी उनके भीतर एक रचनात्मक संतुष्टि बनी रहती है।
ये भी पढ़ें- अक्षय खन्ना के साथ सौम्या टंडन का पहला सीन रहा खास, थप्पड़ को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
हालांकि विक्की ने यह भी माना कि शुरुआत में यह प्रक्रिया थोड़ी घबराने वाली होती है। खासकर तब, जब किसी सीन की भावनात्मक दिशा पूरी तरह तय नहीं होती। उन्होंने कहा, “कुछ भावनाएं तुरंत नहीं आतीं, लेकिन आप उन्हें तलाशते हैं, उस जगह तक पहुंचने की कोशिश करते हैं और वही सफर आपको बेहतर अभिनेता बनाता है।”
‘लव एंड वॉर’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। संजय लीला भंसाली और रणबीर कपूर, आलिया भट्ट व विक्की कौशल की यह दमदार तिकड़ी पहली बार साथ दिखाई देगी। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 20 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।
