Urmila Matondkar Career: करियर के पीक पर उर्मिला मातोंडकर ने छोड़ा सिनेमा, शोहरत से बनाई खुद की दूरी
Urmila Matondkar Quit Bollywood: उर्मिला मातोंडकर ने करियर के शिखर पर रहते हुए बॉलीवुड से दूरी बना ली। यह फैसला किसी असफलता की वजह से नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन और आत्मनिर्णय से जुड़ा था।
- Written By: सोनाली झा
उर्मिला मातोंडकर (फोटो-सोशल मीडिया)
Urmila Matondkar Birthday Special Story: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में जहां अधिकतर कलाकार सफलता को थामे रखने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं, वहीं कुछ सितारे ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने अपने करियर के सबसे सुनहरे दौर में ही पीछे हटने का साहस दिखाया। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं उर्मिला मातोंडकर, जिन्होंने लोकप्रियता, सफलता और स्टारडम के शिखर पर होते हुए भी फिल्मों से दूरी बना ली।
उर्मिला मातोंडकर आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। 4 फरवरी 1974 को मुंबई में जन्मी उर्मिला का फिल्मी सफर बेहद कम उम्र में शुरू हो गया था। महज तीन साल की उम्र में उन्होंने बतौर बाल कलाकार फिल्म ‘कर्म’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद वह ‘मासूम’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। पढ़ाई के साथ-साथ अभिनय करते हुए उर्मिला धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाती चली गईं।
रंगीला से मिली उर्मिला मातोंडकर को पहचान
उर्मिला को बतौर लीड एक्ट्रेस असली पहचान साल 1995 में आई राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘रंगीला’ से मिली। इस फिल्म ने न सिर्फ उनके करियर को नई उड़ान दी, बल्कि उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। आमिर खान और जैकी श्रॉफ जैसे बड़े सितारों के बीच भी उर्मिला का ग्लैमर, आत्मविश्वास और डांस स्टाइल सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। इसी फिल्म के बाद उन्हें “रंगीला गर्ल” के नाम से जाना जाने लगा।
सम्बंधित ख़बरें
बड़े पर्दे पर लौट रही है मिर्जापुर की दुनिया, नए पोस्टर में दिखी गद्दी और बंदूकें, टीजर डेट का हुआ ऐलान
प्रेग्नेंसी के लास्ट स्टेज में भी थिरकते रहे पैर, कौन थीं वो महान कलाकार जिनका किरदार निभा रहीं श्रद्धा कपूर?
Main Vaapas Aaunga Collection: इम्तियाज अली की फिल्म ने दिखाया दम, 14वें दिन कलेक्शन में जबरदस्त बढ़ोतरी
Cocktail 2 Day 5: लगातार दर्शकों का दिल जीत रही ‘कॉकटेल 2’, शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म ने कमाए करोड़ों
उर्मिला मातोंडकर का करियर
‘रंगीला’ की सफलता के बाद उर्मिला ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ‘सत्या’, ‘कौन’, ‘मस्त’, ‘दौड़’ जैसी फिल्मों में उन्होंने ग्लैमरस के साथ-साथ गंभीर और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाकर यह साबित किया कि वह सिर्फ एक खूबसूरत अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक दमदार कलाकार भी हैं। एक समय ऐसा भी आया जब उर्मिला इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं और कई फिल्मों में अपने हीरो से अधिक पारिश्रमिक पाने लगीं।
उर्मिला मातोंडकर का बड़ा फैसला
इसी बीच उन्होंने एक ऐसा फैसला लिया जिसने सबको चौंका दिया। अपने करियर के पीक पर रहते हुए उर्मिला मातोंडकर ने फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला किया। फिल्मों से दूर होने के बाद उर्मिला ने साल 2016 में मोहसिन अख्तर मीर से शादी की। इसके बाद उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी।
