Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सेलिना जेटली को बड़ी राहत? UAE हिरासत में बंद भाई विक्रांत को मिलेगी कानूनी मदद, दिल्ली HC का आदेश

Celina Jaitly Brother Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली के भाई विक्रांत जेटली यूएई की हिरासत में हैं। इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने विदेश मंत्रालय को अहम निर्देश जारी किए हैं।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Feb 03, 2026 | 06:25 PM

सेलिना जेटली के भाई विक्रांत जेटली (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Vikrant Jaitly UAE Custody: बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। उनके भाई और रिटायर्ड मेजर विक्रांत जेटली, जो सितंबर 2024 से यूएई की हिरासत में हैं, उनके मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने अहम हस्तक्षेप किया है। कोर्ट ने विदेश मंत्रालय (MEA) को निर्देश दिया है कि वह अबूधाबी स्थित खालिद अलमरी लॉ फर्म को इस केस की जिम्मेदारी सौंपे, ताकि विक्रांत को प्रभावी कानूनी सहायता मिल सके।

मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने साफ कहा कि विदेशी हिरासत में बंद किसी भी भारतीय नागरिक को उचित कानूनी प्रतिनिधित्व और सुरक्षा मिलना जरूरी है। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि यदि विदेश मंत्रालय को लॉ फर्म से संपर्क करने या आदेश लागू करने में किसी तरह की परेशानी आती है, तो उसे हलफनामे के जरिए अदालत को सूचित करना होगा।

विक्रांत जेटली की इस दिन होगी अगली सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने इस बात पर जोर दिया कि विक्रांत जेटली तक तुरंत कानूनी पहुंच बनाई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि उनकी सुरक्षा से कोई समझौता न हो। इसके लिए विदेश मंत्रालय को स्थानीय लॉ फर्म के माध्यम से आवश्यक कदम उठाने के आदेश दिए गए हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 10 फरवरी को तय की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

चिरंजीवी की ‘विश्वंभरा’ क्यों हो रही है लेट? सामने आई देरी की असली वजह, मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

कौन हैं ‘द केरल स्टोरी 2’ की पीड़ित ये 3 हसीनाएं? किसी को मिला स्टारडम तो किसी को रंग के लिए झेलने पड़े ताने

अमित जानी की नई फिल्म ‘कल्कि संभल’ का पोस्टर आउट, 1978 से 2024 तक दंगों की कहानी मचाएगी हलचल

मृणाल ठाकुर ने प्यार पर कही दिल छू लेने वाली बात, धनुष संग शादी की अफवाहों को किया खारिज


यह मामला पिछले कई महीनों से सेलिना जेटली और उनके परिवार के लिए गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। सेलिना के अनुसार, उनके भाई मेजर (रिटायर्ड) विक्रांत कुमार जेटली 2016 से दुबई में रह रहे थे, लेकिन सितंबर 2024 में उन्हें एक राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामले में हिरासत में लिया गया। इसके बाद से परिवार का उनसे कोई सीधा संपर्क नहीं हो पाया।

सेलिना जेटली ने अपनी याचिका में लगाया था ये आरोप

सेलिना जेटली ने अपनी याचिका में आरोप लगाया कि उनके भाई को न तो उचित कानूनी सहायता दी गई और न ही चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले लगभग 15 महीनों से उनका भाई परिवार से पूरी तरह कट चुका है, जिससे उनकी हालत और अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

ये भी पढ़ें- चिरंजीवी की ‘विश्वंभरा’ क्यों हो रही है लेट? सामने आई देरी की असली वजह, मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस ने कोर्ट को बताया कि विदेश मंत्रालय से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उन्हें संतोषजनक मदद नहीं मिली, जिसके बाद उन्हें न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा। सेलिना का कहना है कि उनके भाई तक सही कानूनी मदद और संवाद की सुविधा बेहद जरूरी है, ताकि वे अपनी स्थिति, अधिकारों और सुरक्षा को समझ सकें। फिलहाल, अब सबकी नजरें 10 फरवरी को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां इस संवेदनशील मामले में आगे की दिशा तय होगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Celina jaitly brother vikrant jaitly uae custody delhi high court order

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 03, 2026 | 06:25 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.