Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के आगे विक्की कौशल की ‘छावा’ ने टेके घुटने, वेलेंटाइन डे 2025 पर होगी रिलीज

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2 द रूल' के आगे विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म 'छावा' ने घुटने टेक दिए हैं और अब यह फिल्म 2025 में वैलेंटाइन डे के दिन रिलीज होगी।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Nov 27, 2024 | 10:57 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ के साथ ही विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ रिलीज होने वाली थी। छावा की रिलीजिंग डेट 6 दिसंबर थी। जबकि ‘पुष्पा 2 द रूल’, 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। दोनों फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी ऐसा दावा किया जा रहा था, लेकिन लगता है छावा फिल्म के मेकर्स ने ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ के टकराव से सबक ले लिया है और वह फिल्म ट्रेड को हुए नुकसान को भांप गए हैं और यही कारण है कि छावा फिल्म की रिलीजिंग डेट को पोस्टपोन किया गया है। विक्की कौशल की बहुचर्चित फिल्म ‘छावा’ 2025 में वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज की जाएगी।

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ और विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली हैं। ऐसी खबर सामने आ रही थी। छावा की रिलीजिंग डेट 6 दिसंबर थी।  तो वहीं अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 दिसंबर की 5 तारीख को रिलीज होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर इस साल ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ का टकराव भी देखने को मिला था। दोनों ही फिल्में 1 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म ट्रेड को हुए नुकसान की खबर के मुताबिक ‘सिंघम अगेन’ फिल्म को इस टकराव का नुकसान झेलना पड़ा है। रिलीज होने के बाद से अब तक अपना बजट भी वसूल नहीं कर पाई है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि छावा के मेकर्स ने टकराव के बाद हुए फिल्म ट्रेड के नुकसान से सबक ले लिया है।

ये भी पढ़ें- दुबई के इवेंट में ऐश्वर्या राय के नाम से गायब बच्चन सरनेम, लोग पूछने…

सम्बंधित ख़बरें

Vicky Kaushal Trolling: विक्की कौशल के ‘वाइफ जोक’ पर बवाल, सोशल मीडिया पर फैंस ने लगा डाली क्लास

Katrina Kaif Holi 2026: होली के रंग में रंगे कैटरीना कैफ-विक्की कौशल, देवर सनी और बहन इसाबेल भी आए नजर

Love & War Update: 20 घंटे काम, नो बर्थडे ब्रेक! ‘लव एंड वॉर’ पर दिखेगा संजय लीला भंसाली खास विजन

बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस पर परचम, फिल्म ने पहले हफ्ते में मचाया तहलका, धुरंधर-छावा का तोड़ा गुरूर

खबर के मुताबिक छावा फिल्म अब पुष्पा 2 से नहीं टकराएगी , 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म छावा अब 14 फरवरी 2025 को रिलीज होगी। यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। विक्की कौशल ने इसमें मराठा वॉरियर छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना औरंगजेब की भूमिका में हैं। इस फिल्म को लक्ष्मण उठकर ने डायरेक्ट किया है। छावा फिल्म में विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।

वहीं अल्लू अर्जुन के पुष्पा 2 की अगर बात करें तो इस फिल्म में भी रश्मिका मंदाना अहम भूमिका में नजर आएंगी। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि रश्मिका मंदाना की एक साथ दो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन छावा फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की रिलीजिंग डेट को पोस्टपोन कर दिया है।

Vicky kaushal film chhava will not clash with pushpa 2 the rule release date postponed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 27, 2024 | 10:57 PM

Topics:  

  • Chhava
  • Vicky Kaushal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.