
ड्राइवर की मौत ने बदल दी वरुण धवन की जिंदगी
मुंबई: वरुण धवन इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म बेबी जॉन को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन वरुण धवन ने खुद से जुड़ा एक हैरान करने वाला किस्सा सुनाया है और बताया है कि उनके ड्राइवर मनोज की मौत ने उन्हें हिला कर रख दिया था। उससे पहले तक उन्हें ऐसा लगता था कि वह हीरो हैं और वह सब कुछ कर सकते हैं। लेकिन उस दिन हुए इंसिडेंट ने उन्हें बिल्कुल बदल कर रख दिया और वह उसके बाद से भगवद गीता और रामायण पढ़ने लगे। वरुण धवन इंटरव्यू के दौरान इतने ज्यादा इमोशनल हुए कि उनकी आंखों में आंसू छलक गया।
वरुण धवन ने रणवीर अल्लाहाबादिया के पॉडकास्ट में कहा मैं सोचता था, कि मैं हीरो हूं, मैं सब कुछ कर सकता हूं, लेकिन मैं उसे दिन फेल हो गया। क्योंकि मैं मनोज के करीब था मनोज मेरा ड्राइवर था। उस समय हम कुछ काम कर रहे थे। अचानक मनोज की मौत हो गई। मैंने उन्हें सीपीआर दिया। हम उन्हें लीलावती हॉस्पिटल भी लेकर गए। हमें लगा मनोज बच जाएगा। लेकिन उसने मेरी बाहों में दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें- Sanchet Parampara के घर गुंजी किलकारी, पहले बच्चे का कपल ने किया स्वागत
वरुण धवन ने आगे बताया कि उस हादसे से उभरने के लिए मुझे काफी वक्त लगा। अगर आप देखेंगे तो मैं काम करना भी बंद कर दिया था। मेरी 2 साल तक कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। बेबी जॉन 2 साल बाद सिनेमाघर में रिलीज हो रही है। तो इस घटना ने मुझे किस कदर परेशान किया था इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं। इस घटना के बाद मैंने भगवद गीता और रामायण पढ़ना शुरू किया है। मुझे इस बात का एहसास हुआ कि आपको एक इंसान के तौर पर आगे बढ़ना होगा। यह घटनाएं आपको अंदर से हिला देती हैं। लेकिन आप बैठ नहीं सकते। वरुण धवन की बेबी जॉन 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ कीर्ति सुरेश और जैकी श्रॉफ नजर आने वाले हैं।






