
संचेत परंपरा के घर आया नन्हा मेहमान, कपल ने बेटे का किया स्वागत
मुंबई: मशहूर सिंगर जोड़ी संचेत परंपरा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। उनके घर बेटा पैदा हुआ है। कपल माता-पिता बन गए हैं। संचेत और परंपरा ने पहली संतान का स्वागत घर में धूमधाम से किया है। वीडियो जारी करके कपल ने अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है। 4 साल पहले 27 नवंबर 2020 को संचेत टंडन और परंपरा ठाकुर ने शादी की थी। 4 साल बाद उनके घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। कपल को फैंस भी अब शुभकामनाएं दे रहे हैं।
परंपरा टंडन के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें कपल ने अपने नवजात शिशु की पहली झलक दिखाई है। बेबी बॉय का चेहरा रिवील नहीं किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, महादेव के आशीर्वाद से हम यह बताते हुए बेहद खुश है कि हमारे घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। हमारा बेटा आ गया है। हमारी जिंदगी के इस खूबसूरत लम्हें को शुभकामनाएं और आशीर्वाद से खास बना दें। नमः पार्वती पतये हर हर महादेव। जय माता दी।
ये भी पढ़ें- 5 साल बाद फिर फैलेगी हथौड़ा त्यागी की दहशत, पाताल लोक 2 की रिलीज डेट का हुआ एलान
ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय और आराध्या ने फिर भरी उड़ान, फैंस बोले विदेश में है नए साल के जश्न का प्लान!
संचेत और परंपरा द्वारा जारी किए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चों के खिलौने के रूप में बेबी टॉय नजर आ रहा है। वहीं इसमें संचेत और परंपरा बच्चे का हाथ अपने हाथों में थामे नजर आ रहे हैं। वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस और सेलेब्स का बधाई देने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर फैंस इन्हें शुभकामनाएं और बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। करीब 2 महीने पहले ही संचेत और परंपरा ने गुड न्यूज़ सुनाई थी। वहीं इन दोनों शादी साल 2020 में हुई थी। संचेत परंपरा काफी समय से प्लेबैक सिंगिंग कर रहे हैं। लेकिन इन्हें असली पहचान कबीर सिंह के सुपरहिट गाने बेख्याली से मिली थी।






