मुस्लिम पति ने दिया धोखा, भोजपुरी एक्ट्रेस वन्नू द ग्रेट ने सुनाई मणि मिराज के फरेब की कहानी
Vannu Dgreat: भोजपुरी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर वन्नू द ग्रेट इस समय मुस्लिम पति मणि मिराज की धोखे की वजह से सुर्खियों में हैं। वन्नू द ग्रेट ने मणि मिराज पर धोखेबाजी का आरोप लगाया है।
- Written By: अनिल सिंह
वन्नू द ग्रेट को धोखा दे रहे हैं मणि मिराज, भोजपुरी एक्ट्रेस ने वीडियो में पति को किया एक्सपोज
Vannu Dgreat And Mani Miraj: भोजपुरी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर वन्नू द ग्रेट ने अपने पति मणि मिराज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में वह बता रही है कि पति ने उनके साथ धोखेबाजी की है। मणि का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। इतना ही नहीं वन्नू द ग्रेट ने वीडियो में यह भी बताया है कि वह पहले भी धोखेबाजी कर चुके थे लेकिन उन्हें वन्नू ने सुधारने का मौका दिया था, लेकिन उसके बावजूद मणि मिराज अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने पत्नी के साथ बेवफाई की है।
मणि मिराज मुस्लिम धर्म के हैं उसके बावजूद वन्नू द ग्रेट ने हिंदू होने के बाद भी उनके साथ अंतर धार्मिक शादी की। वन्नू द ग्रेट ने मणि मिराज पर और उनके प्यार पर भरोसा जताया। लेकिन अब वन्नू द ग्रेट का दावा है कि मणि मिराज उन्हें धोखा दे रहे हैं और अब वह पति के फरेब को सबके सामने लाना चाहती हैं। वह मणि मिराज के असली चेहरे को सबके सामने उजागर करना चाहती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Hera Pheri 3 Movie Update: ‘हेरा फेरी 3’ को लगा एक और बड़ा झटका! प्रियदर्शन के बाहर होने से बढ़ीं टेंशन
पाकिस्तान में ब्लॉकबस्टर, भारत में फ्लॉप रही थी ‘आवारापन’, 19 साल बाद इमरान हाशमी को मिल रहा है दूसरा मौका
Awarapan 2 Teaser Out: ‘मौत ने मुझे छुआ, पर अपनाया नहीं’, ‘आवारापन 2’ के टीजर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
Lock Upp 2 Day : टास्क के दौरान सुनीता आहूजा को लगी चोट, पहले ही दिन ‘लॉक अप 2’ में मचा बवाल
यहां देखें वीडियो
एक बार मौका देने के बाद फिर की वही गलती
वन्नू द ग्रेट के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह एक शख्स के साथ बात करते हुए नजर आ रही हैं, जिस शख्स के साथ वन्नू द ग्रेट बात कर रही हैं उस शख्स ने मणि मिराज की पहली गलती पर उसे एक मौका देने की गुजारिश वन्नू द ग्रेट से की थी और वन्नू ने उनका कहना मानते हुए अपने पति को एक मौका भी दिया लेकिन अब खबर यह है कि वह लगातार वन्नू द ग्रेट के साथ धोखेबाजी करते जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- पवन सिंह ने बीच में छोड़ा राइज एंड फॉल, भोजपुरी एक्टर ने बताई शो छोड़ने की वजह
पति की बेवफाई को बर्दाश्त नहीं कर सकती
बातचीत के दौरान वन्नू द ग्रेट यह बता रही हैं कि उनकी शादी मणि मिराज के साथ अंतर धार्मिक शादी थी। इस वजह से उनके परिवार के लोगों ने इस शादी को छिपाने का काम किया लेकिन उन्हें अंतर धार्मिक शादी से कोई तकलीफ नहीं थी, मगर वह पति की बेवफाई को बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं। वन्नू द ग्रेट का कहना है कि उनका मुस्लिम पति मणि मिराज उनके साथ विश्वासघात कर रहा है, जिसको वह जनता के सामने लाना चाहती हैं।
कौन है मणि मिराज और वन्नू द ग्रेट
मणि मिराज सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं जिनके यूट्यूब वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं, वैसे ही वन्नू द ग्रेट भी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर रह चुकी हैं। दोनों ने ही भोजपुरी इंडस्ट्री में भी काफी काम किया है। ऐसे में दोनों की पहचान भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की वजह से भी बनी हुई है। दोनों सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। दोनों की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है।
