पाकिस्तान में ब्लॉकबस्टर, भारत में फ्लॉप रही थी ‘आवारापन’, 19 साल बाद इमरान हाशमी को मिल रहा है दूसरा मौका
Emraan Hashmi Awarapan 2: बॉलीवुड के इतिहास में कई बार ऐसी अजीबोगरीब स्थितियां देखने को मिलती हैं जब कई फिल्म सरहद पार इतिहास रच देती है। ऐसा ही कुछ साल 2007 में इमरान हाशमी फिल्म आवारापन के साथ हुआ था। चलिए जानते हैं, फिल्म के हिट और फ्लॉप होने की कहानी...
- Written By: यति सिंह
1. इमरान हाशमी की साल 2007 में आई फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल अब 19 साल बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है, जिसका दमदार ऑफिशियल टीज़र जारी कर दिया गया है। आवारापन फिल्म के सदाबहार गाने आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं।
2. करीब दो दशकों के एक लंबे इंतजार के बाद फिल्म निर्माताओं ने इस कहानी को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। फिल्म आवारापन के दूसरे भाग यानी सीक्वल का पहला टीज़र रिलीज कर दिया गया है, जिसने इंटरनेट पर पुरानी यादों का एक नया तूफान खड़ा कर दिया है।
Awarapan 2 Teaser Out: ‘मौत ने मुझे छुआ, पर अपनाया नहीं’, ‘आवारापन 2’ के टीजर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
रिलीज से पहले विवादों में फंसी श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’, विठाबाई नारायणगांवकर के परिवार ने रखी बड़ी मांग
Cocktail 2 BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर जारी है ‘कॉकटेल 2’ का जादू, दूसरे वीकेंड में दिखाया दम
Welcome To The Jungle BO Day 3: ओपनिंग वीकेंड पर छाई अक्षय कुमार की कॉमेडी, कमाई ने उड़ाए होश
3. फिल्म आवारापन जब इस फिल्म का फर्स्ट भाग सिनेमाघरों में उतरा था, तब बॉक्स ऑफिस के समीकरण पूरी तरह से अलग थे। मोहित सूरी के डायरेक्शन और शुगफ्ता रफीक की संवेदनशील कहानी से सजी इस फिल्म को भारत में बड़ी फ्लॉप का सामना करना पड़ा था।
4. 2007 के समय सिनेमाघरों में आवारापन के साथ हिमेश रेशमिया की फिल्म 'आप का सुरूर' भी रिलीज हुई थी, जिसने इसके कारोबार को भारी नुकसान पहुंचाया था। हालांकि, भारत में फ्लॉप होने के बावजूद पाकिस्तान के दर्शकों ने इस पर अपना भरपूर प्यार लुटाया।
5. फिल्म आवारापन 2 दरअसल साल 2007 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आवारापन' का ऑफिशियल सीक्वल है। करीब 2 दशक पहले जब यह फिल्म आई थी, तब इसके गानों और इमरान हाशमी के इंटेंस लुक ने सबको अपना दीवाना बना लिया था। आज भी उस फिल्म की कहानी और उसका संगीत लोगों के दिलों में एक खास जगह रखता है।
