‘उस्ताद भगत सिंह’ को मिला शानदार ओपनिंग का तोहफा, साउथ में ‘धुरंधर 2’ पर भारी पड़ी पवन कल्याण की फिल्म
Ustaad Bhagat Singh Collection: पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने पहले दिन 31.50 करोड़ की दमदार ओपनिंग की। उगादी छुट्टी और स्टारडम का फायदा मिला। साउथ में फिल्म ने धुरंधर 2 को कड़ी टक्कर दी।
- Written By: सोनाली झा
उस्ताद भगत सिंह का कलेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया)
Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 1: ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की है। पवन कल्याण, श्रीलीला और राशि खन्ना स्टारर इस फिल्म ने 19 मार्च को उगादी के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी और छुट्टी का पूरा फायदा उठाया। जहां हिंदी बेल्ट में धुरंधर 2 का जलवा देखने को मिला, वहीं साउथ के बॉक्स ऑफिस पर ‘उस्ताद भगत सिंह’ का जादू साफ नजर आया।
सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने पहले दिन करीब 31.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। हालांकि ये आंकड़े अभी शुरुआती हैं और ऑफिशियल डेटा आने के बाद इनमें बदलाव संभव है। बावजूद इसके, ‘उस्ताद भगत सिंह’ की ओपनिंग को काफी मजबूत माना जा रहा है, खासकर तब जब इसे धुरंधर 2 जैसी बड़ी फिल्म से टक्कर मिली।
स्टारडम ने संभाली फिल्म की कमान
‘उस्ताद भगत सिंह’ को लेकर रिलीज से पहले ज्यादा बज नहीं था और इसे मिले-जुले रिव्यू भी मिले हैं। इसके बावजूद पवन कल्याण की स्टार पावर ने ‘उस्ताद भगत सिंह’ को संभाले रखा। दर्शकों का क्रेज और त्योहार का माहौल ‘उस्ताद भगत सिंह’ के पक्ष में गया, जिससे पहले दिन ही थिएटर्स में अच्छी भीड़ देखने को मिली।
सम्बंधित ख़बरें
Prabhas की फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग से पहले बड़ा हादसा, क्रू मेंबर की मौत, 5 घायल, सेट पर पसरा मातम
AC कार छोड़ रिक्शा में निकले Varun Dhawan, वीडियो पोस्ट कर अचानक किया डिलीट, फैंस हुए हैरान
Thalapathy Vijay की गोट का एक सीन हुआ ट्रेंड, चुनावी नतीजों से जुड़कर फैंस बोले- पहले ही लिखी गई थी स्क्रिप्ट
दुबई अटैक के बाद मस्कट में फंसीं Ameesha Patel, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द, बोलीं- ये जंग कब खत्म होगी
टॉलीवुड की टॉप ओपनर्स में शामिल
‘उस्ताद भगत सिंह’ ने 31.50 करोड़ की कमाई के साथ 2026 की टॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है। इस लिस्ट में प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ (62.9 करोड़) पहले स्थान पर है, जबकि चिरंजीवी की ‘माना शंकरा वरा प्रसाद गारू’ (41.6 करोड़) दूसरे नंबर पर है। इस उपलब्धि ने फिल्म को साल की बड़ी रिलीज में शामिल कर दिया है।
ये भी पढ़ें- पहली झलक में ही छा गया ‘काजू’, भारती सिंह के बेटे की क्यूटनेस ने जीता दिल, वीडियो वायरल
वीकेंड पर बढ़ सकती है रफ्तार
‘उस्ताद भगत सिंह’ की ओपनिंग को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर इसकी कमाई में और उछाल आ सकता है। अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो ‘उस्ताद भगत सिंह’ जल्द ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि साउथ में शानदार शुरुआत करने वाली यह फिल्म आने वाले दिनों में धुरंधर 2 के साथ मुकाबले में कितना टिक पाती है और बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा रिकॉर्ड बनाती है।
