‘धुरंधर 2’ का तूफान या ‘उस्ताद भगत सिंह’ का रहा जलवा? जानें बॉक्स ऑफिस पर किसने किसे पछाड़ा

Ustad Bhagat Singh VS Dhurandhar 2: 19 मार्च 2026 को धुरंधर 2 और उस्ताद भगत सिंह के बीच जबरदस्त क्लैश हुआ। ऐसे में चलिए जानते हैं पहले दिन किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी।
Ustad Bhagat Singh VS Dhurandhar 2 Collection
धुरंधर 2 और उस्ताद भगत सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ustad Bhagat Singh VS Dhurandhar 2 Collection: 19 मार्च 2026 का दिन भारतीय सिनेमा के लिए बेहद खास बन गया, जब एक साथ दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं धुरंधर 2 और उस्ताद भगत सिंह। एक तरफ रणवीर सिंह की पैन इंडिया फिल्म थी, तो दूसरी ओर पवन कल्याण की दमदार तेलुगु एंट्री। दोनों फिल्मों को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

‘उस्ताद भगत सिंह’ का ओपनिंग कलेक्शन

उस्ताद भगत सिंह ने तेलुगु बाजार में शानदार शुरुआत की है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रात 8:30 बजे तक लगभग 22.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म को मॉर्निंग शोज में करीब 60% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी मिली, जबकि दोपहर और शाम के शोज में यह आंकड़ा 80% के आसपास पहुंच गया। कुल मिलाकर, तेलुगु दर्शकों के बीच फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका

वहीं धुरंधर 2 ने पेड प्रीव्यू से ही शानदार कमाई की शुरुआत कर दी थी। फिल्म ने रिलीज से पहले ही करीब 43 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था। पहले दिन रात 8:30 बजे तक फिल्म ने लगभग 90.58 करोड़ रुपये की कमाई कर ली, जिससे इसका कुल कलेक्शन 133 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया। भाषा के हिसाब से देखें तो फिल्म ने हिंदी में सबसे ज्यादा 87 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया, जबकि बाकी भाषाओं में कलेक्शन अपेक्षाकृत कम रहा।

तेलुगु मार्केट में पावरफुल टक्कर

दिलचस्प बात यह है कि तेलुगु भाषा में उस्ताद भगत सिंह ने धुरंधर 2 को पीछे छोड़ दिया। इसका एक कारण यह भी माना जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ के कुछ शोज साउथ में कैंसिल या डिले हुए, जिससे उसकी कमाई प्रभावित हुई।

स्टार कास्ट और फिल्म की खासियत

धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। वहीं दूसरी तरफ उस्ताद भगत सिंह में पवन कल्याण का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है।

कौन फिल्म रहा आगे?

कुल मिलाकर, ओपनिंग डे के आंकड़ों में धुरंधर 2 ने कुल कमाई के मामले में बढ़त बनाई है, लेकिन तेलुगु मार्केट में उस्ताद भगत सिंह का दबदबा साफ नजर आ रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में यह बॉक्स ऑफिस क्लैश किस दिशा में जाता है और कौन सी फिल्म लंबी रेस का घोड़ा साबित होती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com