16 की उम्र में शादी, 17 में जुड़वा बेटों की मां बनी कोमोलिका, अब द 50 में दिखेगा उर्वशी ढोलकिया का नया अवतार
Urvashi Dholakia Career: कोमोलिका के नाम से मशहूर उर्वशी ढोलकिया ने 16 साल की उम्र में शादी और 17 में जुड़वा बेटों को जन्म दिया था। तलाक के बाद उन्होंने सिंगल मदर के तौर पर जिंदगी संभाली।
- Written By: सोनाली झा
उर्वशी ढोलकिया (फोटो- सोशल मीडिया)
Urvashi Dholakia Real Life Story: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया, जिन्हें आज भी लोग ‘कोमोलिका’ के नाम से याद करते हैं, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो ‘द 50’ में बतौर कंटेस्टेंट उनकी एंट्री ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। पर्दे पर दमदार खलनायिका के रूप में पहचान बनाने वाली उर्वशी की पर्सनल लाइफ हालांकि काफी उतार-चढ़ाव से भरी रही है।
उर्वशी ढोलकिया ने बेहद कम उम्र में जिंदगी के बड़े फैसले ले लिए थे। महज 16 साल की उम्र में उन्होंने शादी कर ली थी और सिर्फ 17 साल की उम्र में जुड़वा बेटों सागर और क्षितिज की मां बन गईं। इतनी कम उम्र में शादी और मां बनने की जिम्मेदारी निभाना उनके लिए आसान नहीं था। उनकी शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई और महज दो साल में ही उनका तलाक हो गया। इसके बाद उर्वशी ने अपने दोनों बेटों की परवरिश एक सिंगल मदर के तौर पर की।
उर्वशी ढोलकिया ने नहीं की दूसरी शादी
तलाक के बाद उर्वशी ने दोबारा शादी न करने का फैसला किया। हालांकि, उनका नाम कई बार चर्चा में रहा। अभिनेता अनुज सचदेवा के साथ उनके रिश्ते की खूब खबरें आईं। दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया और साथ में डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ में भी नजर आए, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। इसके अलावा उर्वशी का नाम एक इंडस्ट्रियलिस्ट के साथ भी जोड़ा गया, हालांकि एक्ट्रेस ने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को गरिमा के साथ संभाला।
सम्बंधित ख़बरें
राम चरण-जाह्नवी कपूर की Peddi ने फिर मारी बाजी, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai और Bandar के बीच दिखा बड़ा अंतर
Sunita Ahuja Pet Dog: पेट डॉग पर बरसा सुनीता आहूजा का प्यार, बोलीं- सारी प्रॉपर्टी इसी के नाम पर करके जाऊंगी
दिशा पटानी संग नाम जुड़ने पर Mouni Roy ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी गर्लफ्रेंड्स सिर्फ मेरा सपोर्ट सिस्टम हैं
वीकेंड पर नहीं चला Bharat Bhhagya Viddhaata का जादू, दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये के पार पहुंची फिल्म
ये भी पढ़ें- RJ महवश को किया अनफॉलो, शेफाली बग्गा संग दिखे चहल, सोशल मीडिया पर मची हलचल
उर्वशी ढोलकिया का करियर
वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्वशी ढोलकिया का करियर काफी शानदार रहा है। उन्होंने महज 6 साल की उम्र में एक विज्ञापन से इंडस्ट्री में कदम रखा था। टीवी शो ‘श्रीकांत’ से करियर की शुरुआत करने वाली उर्वशी को असली पहचान साल 2001 में आए सुपरहिट शो ‘कसौटी जिंदगी की’ से मिली, जहां उनका कोमोलिका वाला किरदार आज भी आइकॉनिक माना जाता है। इसके अलावा उर्वशी ‘बिग बॉस 6’ की विजेता भी रह चुकी हैं, जहां उन्होंने अपनी मजबूत पर्सनैलिटी और गेम से सभी का दिल जीत लिया था। अब, सालों बाद वह रियलिटी शो ‘द 50’ में नजर आने वाली हैं।
