‘रामायण’ रिलीज से पहले विवादों में, रामलीला महासंघ ने ट्रेलर पर उठाए सवाल, मेकर्स को दी चेतावनी
Ramayana Controversy: रणबीर कपूर की 'रामायण' रिलीज से पहले विवादों में घिर गई है। दिल्ली रामलीला महासंघ ने ट्रेलर के कॉस्ट्यूम और प्रस्तुति पर सवाल उठाते हुए फिल्म की प्री-स्क्रीनिंग की मांग की है।
- Written By: सोनाली झा
रणबीर कपूर की रामायण (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Ranbir Kapoor Ramayana Controversy: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर निर्देशक नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है। करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हो रही इस मेगा प्रोजेक्ट को लेकर दिल्ली रामलीला महासंघ ने आपत्ति जताई है। महासंघ ने मांग की है कि फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने से पहले रामलीला समितियों और सनातन धर्म से जुड़े प्रतिनिधियों को दिखाया जाए।
रामलीला महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा कि वे फिल्म का विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि चाहते हैं कि यह लोगों तक सही तरीके से पहुंचे। उन्होंने कहा कि ट्रेलर देखने के बाद उन्हें निराशा हुई क्योंकि उसमें उन्हें ‘रामायण’ का आध्यात्मिक और भावनात्मक स्वरूप नजर नहीं आया। उन्होंने कहा कि ट्रेलर में कलाकारों के कॉस्ट्यूम भी उन्हें पारंपरिक छवि के अनुरूप नहीं लगे।
रिलीज से पहले स्क्रीनिंग की मांग
अर्जुन कुमार ने कहा कि रामलीला महासंघ चाहता है कि फिल्म को रिलीज से पहले रामलीला समितियों और धर्म से जुड़े लोगों को दिखाया जाए। यदि उन्हें किसी तरह की कमी या आपत्तिजनक बात नजर आती है तो वे निर्माता-निर्देशक को सुझाव देंगे, ताकि समय रहते आवश्यक सुधार किए जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि फिल्म धार्मिक भावनाओं का सम्मान करती है तो महासंघ उसका स्वागत करेगा और लोगों को सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने के लिए प्रेरित भी करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Hero No.1 ने खुलेआम किया शिल्पा शेट्टी के साथ फ्लर्ट, बोले- 15-20 साल पहले इंप्रेस हो जातीं तो…..
मैंने बहुत कुछ झेला है… रामायण ट्रोलिंग के बीच फिर सुर्खियों में साई पल्लवी, पुराने इंटरव्यू ने बटोरी लाइमला
Kangana Ranaut का नया बयान चर्चा में, इंस्टाग्राम पोस्ट से फिर छिड़ी बहस; क्या सोनाक्षी सिन्हा पर साधा निशाना?
Lock Upp 2: हर्षद और शिवांगी की दोस्ती में आयी दरार, गुस्से में टेबल छोड़ते ही पलटा पूरा गेम
VIDEO | Delhi: On the upcoming film ‘Ramayana’, Shri Ramleela Mahasangh President Arjun Kumar says, “We welcome this film and encourage millions of people to watch it. We will even arrange free screenings for members of the Ramleela Committee. However, the trailer caused us some… pic.twitter.com/IdDXbNay0u — Press Trust of India (@PTI_News) August 2, 2026
आदिपुरुष का भी किया जिक्र
बातचीत के दौरान अर्जुन कुमार ने ‘आदिपुरुष’ का उदाहरण देते हुए कहा कि उस फिल्म को लेकर भी दर्शकों की धार्मिक भावनाएं आहत होने की शिकायतें सामने आई थीं। उन्होंने कहा कि ‘रामायण’ के साथ वैसी स्थिति दोबारा नहीं बननी चाहिए। महासंघ ने चेतावनी दी कि अगर फिल्म को बिना धार्मिक प्रतिनिधियों को दिखाए रिलीज किया गया और उसमें आपत्तिजनक सामग्री पाई गई, तो इसका विरोध किया जाएगा।
दिवाली 2026 पर रिलीज होगी फिल्म
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ दो भागों में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। निर्माता नमित मल्होत्रा के अनुसार यह भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक है। पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में दर्शकों के सामने आएगा।
