Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 9 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोमोलिका बनकर घर-घर में छाईं उर्वशी ढोलकिया, तलाक के बाद अकेले पाले दो बेटे, संघर्ष से बनीं टीवी की फेमस विलेन

Urvashi Dholakia Birthday: उर्वशी ढोलकिया ने महज 16 साल की उम्र में शादी की और 17 साल में जुड़वां बेटों की मां बनीं। तलाक के बाद उर्वशी ने सिंगल मदर के रूप में बच्चों की परवरिश की।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 09, 2026 | 06:00 AM

उर्वशी ढोलकिया (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Urvashi Dholakia Birthday Special: टेलीविजन इंडस्ट्री की आइकॉनिक विलेन उर्वशी ढोलकिया आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने दमदार अभिनय और बेबाक अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने वाली उर्वशी ने सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि निजी जिंदगी में भी कई मुश्किलों का सामना किया। कम उम्र में शादी, जल्दी मां बनना, तलाक और फिर सिंगल मदर के रूप में बच्चों की परवरिश इन सभी चुनौतियों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपनी अलग पहचान बनाई।

9 जुलाई 1979 को दिल्ली में जन्मी उर्वशी ढोलकिया ने महज छह साल की उम्र में एक विज्ञापन के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। लेकिन उनकी निजी जिंदगी आसान नहीं रही। उन्होंने सिर्फ 16 साल की उम्र में शादी कर ली और 17 साल की उम्र में जुड़वां बेटों क्षितिज और सागर की मां बन गईं। हालांकि, शादी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी और करीब डेढ़ साल बाद उनका तलाक हो गया। इसके बाद उर्वशी ने अकेले अपने दोनों बेटों की परवरिश की।

कोमोलिका बनकर बनीं टीवी की आइकॉनिक विलेन

उर्वशी ढोलकिया ने अपने करियर में कई लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में काम किया, जिनमें देख भाई देख, शक्तिमान, चंद्रकांता, कभी सौतन कभी सहेली, नागिन 6 और घर एक मंदिर जैसे शो शामिल हैं। हालांकि, उन्हें असली पहचान एकता कपूर के सुपरहिट शो ‘कसौटी जिंदगी की’ में कोमोलिका बसु के किरदार से मिली। उनकी स्टाइल, डायलॉग डिलीवरी और दमदार अभिनय ने इस किरदार को टीवी इतिहास के सबसे यादगार निगेटिव रोल्स में शामिल कर दिया। इस भूमिका के लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिले।

सम्बंधित ख़बरें

गौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने

हेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था

‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च की तारीख आई सामने, दिल्ली के भारत मंडपम में होगा ग्रैंड इवेंट

ये भी पढ़ें- हेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था

रियलिटी शो और फिल्मों में भी दिखाया दम

उर्वशी ढोलकिया सिर्फ टीवी सीरियल्स तक सीमित नहीं रहीं। उन्होंने बिग बॉस 6 का खिताब अपने नाम किया और बाद में नच बलिए 9, झलक दिखला जा 11 और द 50 जैसे रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया। फिल्मों की बात करें तो वह बाबुल, कब तक चुप रहूंगी और इज्जत जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। आज भी उर्वशी मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं और सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस, फिटनेस और बेबाक अंदाज के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं।

Urvashi dholakia birthday special komolika kasautii zindagii kay

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 09, 2026 | 06:00 AM

Topics:  

  • Birthday Special
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • TV News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.