Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘उदयपुर फाइल्स’ के निर्माता को मिली जान से मारने की धमकी, कोर्ट ने लगाई रोक

उदयपुर मर्डर पर बनी फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' आज, 11 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इस पर दिल्ली हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। इसके अलावा फिल्म के निर्माता अमित जानी को जान से मारने की धमकी भी मिली है।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Jul 11, 2025 | 06:09 PM

‘उदयपुर फाइल्स’ के निर्माता अमित जानी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Udaipur Files: राजस्थान के बहुचर्चित कन्हैया लाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ एक बार फिर विवादों में है। शुक्रवार को फिल्म के निर्माता अमित जानी को सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है।

इस गंभीर मामले की जानकारी मिलते ही अमित जानी और फिल्म के निर्देशक भारत एस. श्रीनेत ने मोहाली स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय पहुंचकर आधिकारिक शिकायत दर्ज करवाई।

कोट ने ‘उदयपुर फाइल्स’ के रिलीज पर लगाई रोक

फिल्म की रिलीज को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है। गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट में इस संबंध में सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जब तक केंद्र सरकार सिनेमैटोग्राफ एक्ट की धारा-6 के तहत कोई अंतिम निर्णय नहीं लेती, तब तक ‘उदयपुर फाइल्स’ सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो सकेगी।

सम्बंधित ख़बरें

‘लॉक अप’ सीजन 2 का ऐलान, नेटफ्लिक्स पर होगी वापसी, क्या एक बार फिर होस्ट बनेंगी कंगना रनौत?

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, बिश्नोई गैंग ने चलाई थी 7.62 MM की गोलियां, शूटर हुए बेनकाब

45 लाख की ईमानदारी ने जीत लिया थलाइवा का दिल, रजनीकांत ने महिला सफाई कर्मचारी को घर बुलाकर दिया खास तोहफा

फिल्म ‘अग्ली’ ने तोड़ा…तो ओटीटी ने बदली किस्मत, तेजस्विनी कोल्हापुरे ने करियर ब्रेक पर किया बड़ा खुलासा

हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता जमीयत उलेमा-ए-हिंद को दो दिन के भीतर केंद्र सरकार के पास अपनी आपत्ति दर्ज कराने का निर्देश दिया है। साथ ही, केंद्र सरकार को एक सप्ताह के भीतर इस शिकायत पर निर्णय लेने का आदेश भी दिया गया है।

कन्हैया लाल साहू की निर्मम हत्या पर बनी है फिल्म

फिल्म की कहानी 28 जून 2022 को राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल साहू की हुई निर्मम हत्या पर बेस्ड है। उन पर आरोप था कि उन्होंने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसके बाद दो युवकों ने उनकी दुकान में घुसकर गला रेतकर हत्या कर दी थी। यह जघन्य वारदात कैमरे में रिकॉर्ड की गई थी और सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।

फिल्म में विजय राज, रजनीश दुग्गल और प्रीति झांगियानी जैसे अनुभवी कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 11 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब कोर्ट के आदेश के बाद इसकी रिलीज अनिश्चित हो गई है।

ये भी पढ़ें- उदयपुर फाइल्स पर मचा बवाल, जमीयत ने सेंसर बोर्ड पर माहौल बिगाड़ने का लगाया आरोप

जमीयत ने लगाया ये आरोप

जमीयत उलेमा-ए-हिंद का कहना है कि फिल्म का कंटेंट विभिन्न धार्मिक या जातीय समूहों के बीच तनाव को बढ़ावा दे सकता है, जबकि फिल्म के निर्माता अमित जानी का कहना है कि ‘उदयपुर फाइल्स’ किसी भी समुदाय के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह कट्टरपंथ और आतंकवाद के खिलाफ एक आवाज है।

विवाद के बीच कन्हैया लाल के परिवार ने फिल्म का समर्थन किया है और इसे न्याय की दिशा में एक जरिया बताया है। अब सबकी निगाहें केंद्र सरकार के फैसले पर टिकी हैं, जो तय करेगा कि यह फिल्म बड़े पर्दे पर दिखाई देगी या नहीं।

Udaypur files producer gets death threat delhi high court stays release

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2025 | 06:09 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Delhi High Court
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.