Thamma First Song: फायर है रश्मिका और आयुष्मान की केमिस्ट्री, थामा का गाना देख बोले फैंस
Tum Mere Na Huye: रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना की फिल्म थामा से पहला गाना रिलीज हुआ है। दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री ‘तुम मेरे ना हुए, ना सही’, में नजर आ रही है। ये एक दर्द भरा गीत है।
- Written By: अनिल सिंह
आयुष्मान रश्मिका की THAMMA का पहला और दिल तोड़ देने वाला गाना ‘तुम मेरे ना हुए' हुआ रिलीज
Ayushmann Khurrana And Rashmika Mandanna: मडॉक फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म THAMMA का ट्रेलर पहले ही दर्शकों का दिल जीत चुका है। अब फिल्म का पहला गाना ‘तुम मेरे ना हुए, ना सही’ रिलीज़ हो चुका है और यह गाना दिल को छू जाने वाला ब्रेकअप एंथम बन चुका है।
सचिन-जिगर के म्यूज़िक और अमिताभ भट्टाचार्य के इमोशनल बोलों के साथ, यह ट्रैक न सिर्फ कानों को सुकून देता है, बल्कि दिल की गहराइयों तक उतर जाता है। गाने को मधुबंती बागची और सचिन-जिगर ने अपनी आवाज़ दी है, जो इसे और भी सशक्त और भावुक बनाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
यहां देखें वीडियो
रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना की जोड़ी
गाने में रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना की जोड़ी स्क्रीन पर आग लगाती है। खासकर रश्मिका का यह अब तक का सबसे अलग और इमोशनल रूप है, जिसमें वह हर उस लड़की की आवाज़ बन जाती हैं, जो प्यार में टूटी है। वहीं आयुष्मान संग उनकी कैमिस्ट्री गाने को एक अलग ही स्तर पर ले जाती है — दर्द और आकर्षण का खूबसूरत मेल।
ये भी पढ़ें- ग्रैंड होगा प्रभास की ‘द राजा साहब’ का ट्रेलर लॉन्च, 105 थिएटर्स में होगी सबसे बड़ी फैन स्क्रीनिंग
मधुबंती बागची और संगीतकार ने क्या कहा
मधुबंती बागची ने कहा, “ये मेरे लिए बेहद खास है क्योंकि यह उसी टीम के साथ मेरा रीयूनियन है, जिसने मुझे हिंदी सिनेमा में पहला बड़ा मौका दिया था। Thamma के ज़रिए इस यूनिवर्स में नई जान आई है।” संगीतकार सचिन-जिगर ने कहा, “ये गाना सिर्फ एक लव सॉन्ग नहीं है, यह डांस नंबर भी है, इमोशनल भी है और एकदम कंप्लीट पैकेज है। इसकी धुन, बोल और विजुअल्स मिलकर इसे यादगार बनाते हैं।”
आयुष्मान और रश्मिका ने क्या कहा
रश्मिका कहती हैं, “यह अब तक का सबसे फन सॉन्ग था जिसे मैंने शूट किया है। इसकी कोरियोग्राफी और वाइब्स बस कमाल के हैं।” आयुष्मान जोड़ते हैं, “रश्मिका के साथ डांस करना एक ट्रीट था। उनकी ऊर्जा और ग्रेस ने इस गाने को और भी स्पेशल बना दिया।” THAMMA इस दिवाली रिलीज़ हो रही है और इसमें रोमांस, ड्रामा, कॉमेडी और हॉरर का परफेक्ट फ्यूज़न देखने को मिलेगा। ‘तुम मेरे ना हुए, ना सही’ इस फिल्म की एक शानदार शुरुआत है, जो दर्शकों को थम्मा की जादुई दुनिया में ले जाती है।
