-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kiara Advani Postpartum Sidharth Malhotra Support Motherhood Journey
Kiara Advani Postpartum: कियारा आडवाणी हुईं इमोशनल, बेटी के जन्म के बाद के मुश्किल दिनों को किया याद
- Written By: सोनाली झा
Kiara Advani ने हाल ही में अपनी पोस्टपार्टम जर्नी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि बेटी के जन्म के बाद वह काफी इमोशनल हो गई थीं। इस मुश्किल दौर में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हर कदम पर उनका साथ दिया।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा (फोटो-सोशल मीडिया)
Kiara Advani Motherhood Journey: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को खूबसूरती से बैलेंस करती नजर आ रही हैं। फरवरी 2023 में सिद्धार्थ मल्होत्रा संग शादी के बंधन में बंधीं कियारा ने जुलाई 2025 में अपनी बेटी सरायाह का स्वागत किया था। मां बनने के बाद कियारा अपनी मदरहुड जर्नी को खुलकर एंजॉय कर रही हैं।
कियारा आडवाणी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में पोस्टपार्टम दौर के बारे में दिल खोलकर बात की और बताया कि उस समय सिद्धार्थ ने किस तरह हर कदम पर उनका साथ दिया। राज शमानी के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कियारा आडवाणी काफी इमोशनल नजर आईं। उन्होंने कहा कि बेटी के जन्म के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई।
खुद से रिश्ता दोबारा जोड़ पाईं कियारा
कियारा ने कहा कि मां बनने के बाद ऐसा लगता है जैसे आप एक बिल्कुल नई दुनिया में आ गए हों। बेटी के जन्म के लगभग छह महीने बाद उन्होंने पहली बार अपनी मानसिक स्थिति और इमोशंस पर ध्यान देना शुरू किया। वह हमेशा दूसरों की खुशी और जरूरतों को प्राथमिकता देती रही हैं। लेकिन मां बनने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि इंसान अक्सर खुद के साथ अपने रिश्ते को नजरअंदाज कर देता है।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
टॉक्सिक में कियारा आडवाणी के इंटीमेट सीन पर मचा बवाल, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऐसे किया पत्नी का खुलकर सपोर्ट
सिद्धार्थ बने सबसे बड़ा सहारा
एक्ट्रेस ने कहा कि आप हर किसी के लिए इतना कुछ कर रहे होते हैं कि खुद को समझना ही भूल जाते हैं। मेरी बेटी के जन्म के बाद मुझे पहली बार खुद से जुड़ने और अपनी फीलिंग्स को समझने का समय मिला। कियारा आडवाणी ने इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा के सपोर्ट का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि बेटी के जन्म के शुरुआती दिनों में वह काफी इमोशनल हो गई थीं और छोटी-छोटी बातों पर रो पड़ती थीं।
कियारा आडवाणी ने कही ये बात
उस समय सिद्धार्थ अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कियारा आडवाणी का पूरा ध्यान रखा। कियारा ने बताया कि डॉक्टर की सलाह पर सिद्धार्थ उन्हें हर रात ड्राइव पर लेकर जाते थे, ताकि वह घर से बाहर निकल सकें और थोड़ा बेहतर महसूस कर सकें। कियारा ने कहा कि वो छोटी-सी चीज थी, लेकिन उसने मुझे बहुत राहत दी। ताजी हवा और थोड़ी देर बाहर रहने से मैं खुद को बेहतर महसूस करने लगी थी।
Kiara advani postpartum sidharth malhotra support motherhood journey
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चित्रगुप्त पीठ से संत समाज का ऐलान; श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में जल्द सुनवाई, 6 दिसंबर को कार सेवा की घोषणा
Aug 09, 2026 | 10:44 PMदुबई मॉल में खो गया सोने का कंगन, सफाई कर्मचारी ने लौटाकर जीता भारतीय महिला का दिल; वीडियो वायरल
Aug 09, 2026 | 10:21 PMरोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
Aug 09, 2026 | 10:17 PMCM योगी ने सिद्धार्थनगर को दी बड़ी सौगात, 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास; विपक्ष पर कसा तंज
Aug 09, 2026 | 10:08 PMAI के चश्मे से आजादी का जश्न, अगर 1947 में सोशल मीडिया या एआई होता, तो कैसी होती स्वतंत्रता आंदोलन की तस्वीरें
Aug 09, 2026 | 09:56 PMITBP Medical Officer Recruitment 2026: डॉक्टरों के लिए 282 पदों पर भर्ती, 8 सितंबर 2026 तक आवेदन करें
Aug 09, 2026 | 09:54 PMजीत के लिए चाहिए थे 23 रन…गंभीर ने सिराज को भेजा बल्लेबाजी के लिए, फिर हुई छक्कों की बरसात- देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 09:37 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM













