Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 9 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Alliance: सीमा सजदेह की एंट्री से बढ़ा रोमांच, सोहेल खान के बयान ने जीता फैंस का दिल

Sohail Khan Seema Sajdeh: 'द अलायंस' के नए प्रोमो में सोहेल खान और सीमा सजदेह तलाक के बाद पहली बार एक साथ नजर आए। एक्स वाइफ के लिए सोहेल के सम्मान भरे बयान ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jul 09, 2026 | 01:06 PM

सोहेल खान और सीमा सजदेह (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

Sohail Khan Seema Sajdeh Reunion: अमेजन प्राइम के रियलिटी शो द अलायंस में जल्द ही एंटरटेंमेंट का मसालेदार तड़का लगने वाला है। जहां शो में एक्टर सोहेल खान की एंट्री से ही टीआरपी के मीटर की स्पीड दोगुनी होने लगी थी, वहीं अब शो में जल्द ही सोहेल की एक्स वाइफ सीमा सजदेह की भी एंट्री हो गई है।

मेकर्स ने शो की पॉपुलरिटी को बढ़ाने के लिए द अलायंस में सीमा सजदेह की एंट्री करवा दी है। जिसका प्रोमो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस प्रोमो में सीमा और सोहेल आमने-सामने नजर आ रहे हैं। दोनों के एक ही समय शो में होने से फैंस का एक्साइटमेंट लेवल काफी ज्यादा हाई हो चुका है।

तलाक पर सोहेल ने तोड़ी चुप्पी

प्रोमो में साफ देखा जा सकता है कि शो के होस्ट कुणाल खेमू ने सोहेल से पूछा कि उन्हें सीमा को यहां देखकर कैसा लग रहा है? जिसपर सोहेल ने कहा बहुत अच्छा! मैंने इस खूबसूरत लेडी के साथ अपने जीवन के 25 साल बिताए है। मैं नेशनल टेलीविजन पर ये मानता हूं कि हमारे बीच में जो भी हुआ, उसमें सारी गलती मेरी ही रही होगी। सोहेल की ये बात सुनकर सीमा भी खुशी से मुस्कुरा दी। इसके अलावा बाकी कंटेस्टेंट भी दोनों के रिश्ते को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए और सीमा के स्वागत में तालियां बजाने लगे।

सम्बंधित ख़बरें

जान्हवी कपूर ने हाथों पर रचायी बॉयफ्रेंड के नाम की मेहंदी, खुलकर कर दिया प्यार का ऐलान

Alpha BO Collection: छठें दिन बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई आलिया की फिल्म अल्फा, 45 करोड़ की हुई कमाई

YRKKH Spoiler: सड़क पर आते ही आयी फूफा संजय की अक्ल ठिकाने, अरमान और अभिरा के लिए शुरू होगी मुश्किलें

Lock Upp 2: गौरव खन्ना की लॉकअप में एंट्री से आकांक्षा को लगा 440 वॉट का झटका, फैंस भी रह गए हैरान

 

फैंस ने की जमकर तारीफ

सीमा की एंट्री पर सोहेल खान के रिएक्शन ने ना सिर्फ शो के कंटेस्टेंट का बल्कि जनता का भी दिल जीत लिया। सोहेल के इस रिएक्शन की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो पर लोगों का काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स देखने मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा कि असली मर्द ऐसे ही होते है, तो वहीं एक ओर यूजर ने लिखा कि यही इज्जत होती है। कई यूजर्स ने सोहेल के परिवार के संस्कारों की भी जमकर तारीफ की।

ये भी पढ़ें :- जान्हवी कपूर ने हाथों पर रचायी बॉयफ्रेंड के नाम की मेहंदी, खुलकर कर दिया प्यार का ऐलान

25 साल का रिश्ता

आपको बता दें कि साल 1998 में सीमा और सोहेल की शादी हुई थी। इस शादी से दोनों के दो बेटे हैं, जिनका नाम योहान और निर्वाण हैं। सीमा और सोहेल का रिश्ता 25 सालों तक चला था। दोनों ने साल 2022 में आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया था। हालांकि तलाक के बाद भी दोनों के बीच में कोई भी मनमुटाव नहीं है।

Sohail khan seema sajdeh reunion in alliance show

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 09, 2026 | 01:06 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Reality Shows
  • TV Gossip

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.