जान्हवी कपूर ने हाथों पर रचायी बॉयफ्रेंड के नाम की मेहंदी, खुलकर कर दिया प्यार का ऐलान
Janhvi Kapoor ने बहन अंशुला कपूर की शादी के जश्न की तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में उनकी मेहंदी पर लिखा बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का निकनेम ‘शिक्खु’ फैंस का ध्यान खींच रहा है।
- Written By: अपूर्वा नायक
जान्हवी कपूर (सौ. डिजाइन फोटो )
Janhvi Kapoor Mehendi Shikhar Pahariya Name: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार जान्हवी कपूर हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छायी रहती है। हाल ही में अपनी बहन अंशुला की शादी में जान्हवी को शादी एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है।
अपनी बहन की शादी में जान्हवी की मेहंदी ने उनके छुपे हुए राज को खुलकर उजागर कर दिया है। लंबे समय से एक्टर शिखर पहाड़िया और जान्हवी की डेटिंग की खबरें तेज है। अब जान्हवी ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिससे दोनों के डेटिंग की खबरें कंफर्म हो गई है।
मेहंदी पर लिखवाया शिक्खु
बोनी कपूर की बड़ी बेटी और जान्हवी कपूर की बड़ी बहन अंशुला कपूर की शादी रोहन ठक्कर के साथ हो गई है। हाल ही में जान्हवी ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की थी। जिसमें एक फोटो ऐसी थी, जिसने सभी का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींचा।
सम्बंधित ख़बरें
Alpha BO Collection: छठें दिन बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई आलिया की फिल्म अल्फा, 45 करोड़ की हुई कमाई
YRKKH Spoiler: सड़क पर आते ही आयी फूफा संजय की अक्ल ठिकाने, अरमान और अभिरा के लिए शुरू होगी मुश्किलें
Lock Upp 2: गौरव खन्ना की लॉकअप में एंट्री से आकांक्षा को लगा 440 वॉट का झटका, फैंस भी रह गए हैरान
Sangeeta Bijlani: सलमान के साथ छप गए थे शादी के कार्ड, फिर क्यों टूटा रिश्ता; ब्रेकअप के बाद भी कायम है दोस्ती
दरअसल जान्हवी के द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई फोटो में एक ऐसी फोटो है, जिसमें जान्हवी के हाथों में मेहंदी लगी हुई दिख रही है। ये इसीलिए भी खास है, क्योंकि मेहंदी की फोटो में जान्हवी ने अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का नाम लिखवाया है। इस फोटो में साफ देखा जा सकता है कि मेहंदी में जान्हवी ने शिक्खु लिखवाया है। आपको बता दें कि जान्हवी प्यार से शिखर को शिक्खु बुलाती है। एक्ट्रेस के इस अंदाज ने फैंस के दिलों में घर कर लिया है। फैंस जमकर जान्हवी की इस पहल की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।
खुल्लम खुल्ला प्यार का इजहार
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब जान्हवी ने खुलकर अपने बॉयफ्रेंड के लिए प्यार का इजहार किया है। इससे पहले भी जान्हवी को बॉयफ्रेंड शिखर के नाम का लॉकेट पहने देखा जा चुका है। इसके अलावा भी दोनों को कई बार साथ में वेकेशन्स मनाते हुए भी देखा जा चुका है। जान्हवी के इस अंदाज से ये कहा जा सकता है कि जान्हवी पूरी तरह से शिखर के प्यार में डूबी हुई है।
ये भी पढ़ें :- Alpha BO Collection: छठें दिन बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई आलिया की फिल्म अल्फा, 45 करोड़ की हुई कमाई
कौन है शिखर पहाड़िया?
शिखर पहाड़िया, एक बिजनेसमैन, पोलो प्लेयर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। इसके अलावा शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती भी है। फिलहाल शिखर जान्हवी कपूर को डेट कर रहे हैं।
