Tom Holland And Zendaya: स्पाइडर मैन कपल ने की सगाई, इंगेजमेंट में घर वाले भी नहीं थे मौजूद
स्पाइडर-मैन कपल टॉम हॉलैंड और जेंडया इंगेजमेंट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। एक्ट्रेस जेंडया की हीरे की बड़ी सी अंगूठी ने इस राज से पर्दा हटा दिया है। कहा जा रहा है कि दोनों ने चोरी छिपे सगाई कर ली है।
- Written By: अनिल सिंह
स्पाइडर-मैन कपल टॉम हॉलैंड और जेंडया ने की सगाई?
मुंबई: टॉम हॉलैंड और जेंडया को पहली बार मार्वल की मूवी स्पाइडर-मैन में देखा गया था। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद किया गया। खबर है कि 2021 से यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब इन दोनों ने चोरी चुपके सगाई कर ली है। खबर सामने आई है गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड सेरेमनी में जेंडया बड़ी सी हीरे की अंगूठी पहने दिखाई दी थी। उसी के बाद यह कयास लगाए जाने लगा कि दोनों ने सगाई कर ली है। कहा यह भी जा रहा है कि उनके सगाई समारोह में परिवार के लोग भी मौजूद नहीं थे।
हॉलीवुड के स्टार कपल्स में से एक टॉम हॉलैंड और जेंडया ने कभी भी एक दूसरे के रिश्ते का ऐलान सार्वजनिक तौर पर नहीं किया है, लेकिन फैंस को इनका बॉन्ड अच्छा लगता है और दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। इसी बीच जैसे ही दोनों के इंगेजमेंट की खबर सामने आई है, फैंस खुशी से झूम रहे हैं। हालांकि टॉम हॉलैंड और जेंडया की सगाई का औपचारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है। बस मीडिया के हवाले से यह खबर दी जा रही है कि दोनों की सगाई हो गई है।
ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर की सौतेली मां हैं सुप्रिया पाठक, पहली शादी तोड़ कर पंकज कपूर से की थी शादी
सम्बंधित ख़बरें
सागर में घर के दरवाजे पर बैठा था मौत का पहरेदार-‘कोबरा’, पूरी रात कमरे में कैद रहा परिवार; ऐसे किया रेस्क्यू
महाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
बरगी क्रूज हादसा: आयोग ने दिए स्पष्ट निर्देश; जांच के लिए सुरक्षित रखने होंगे इंजन और जनरेटर
टीएमजेड वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक स्पाइडर-मैन फिल्म में साथ करने के दरमियान टॉम हॉलैंड और जेंडया एक दूसरे के करीब आए थे और उसी वक्त दोनों ने रिंग पहनी थी रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की इंगेजमेंट एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें दोनों के घर वाले भी मौजूद नहीं थे। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि दोनों ने चोरी छिपे सगाई कर ली है। और अभी इस बात का ऐलान दोनों ने नहीं किया है।
82वें गोल्डन के लिए अवार्ड में जेंडया उंगली में हीरे की बड़ी सी अंगूठी पहने हुए नजर आई। कुछ घंटे बाद दोनों के सगाई की खबर सुर्खियां बटोरने लगी। रेड कारपेट के दौरान जब एक रिपोर्टर ने उनसे रिंग के बारे में पूछा तो जेंडया ने शरमाते हुए जवाब दिया कि यह आउटफिट का हिस्सा नहीं है और इसी के बाद दोनों की इंगेजमेंट की खबर को और बल मिल गया। आपको बता दें कि दोनों पहली बार स्पाइडर-मैन नो वे होम में नजर आए थे। साल 2026 में क्रिस्टोफर नोलन की अपकमिंग फिल्म द ओडीसी में दोनों एक साथ नजर आएंगे।
