- Hindi News »
- Entertainment »
- Today Is The 52nd Birthday Of Ravi Kishan From The Film World To The Political He Has Accumulated His Coin
रवि किशन का आज है 52वां जन्मदिन, फिल्मी दुनिया से लेकर राजनीतिक तक जमा चुके है अपना सिक्का
- Written By: संदीप पांडे

Photo - Instagram
मुंबई : रवि किशन शुक्ला (Ravi Kishan Shukla) का जन्म 17 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जौनपुर (Jaunpur) जिले में पंडित श्यामा नारायण शुक्ला और जड़ावती देवी के घर में हुआ था। रवि किशन एक बेहद गरीब ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते है। रवि किशन शुक्ला एक भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता और राजनीतिज्ञ हैं। वह वर्तमान में गोरखपुर से भाजपा के संसद सदस्य हैं। रवि किशन शुक्ला का पूरा नाम रवींद्र श्यामनारायण शुक्ला हैं, लेकिन वो रवि किशन शुक्ला के नाम से जाने जाते है। वो भोजपुरी और हिंदी के साथ-साथ तेलुगू फिल्मों में भी अपने अभिनय के लिए जाने जाते है।
इतना ही नहीं रवि किशन शुक्ला कुछ कन्नड़ और तमिल फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। रवि किशन शुक्ला 2006 में ‘बिग बॉस सीजन 1’ में भाग लिए जिसमें वह सेकंड रनर अप रहे। वह 2012 में ‘झलक दिखला जा 5’ के प्रतियोगी भी थे। साल 1993 में रवि किशन शुक्ला की शादी प्रीति से हुई है, और उनके चार बच्चे हैं, एक बेटा और तीन बेटियां। रवि किशन शुक्ला अब तक कई फिल्मों में अपनी मुख्य भूमिका निभा चुके हैं। जिसमें ‘पीतांबर’, ‘आग का तूफान’, ‘जख्मी दिल’, ‘आतंक’, ‘आर्मी’, ‘कीमत’, ‘हेल्लो इंस्पेक्टर’, ‘कब होई मिलनवा हमार’, ‘गब्बर सिंह’, ‘वेलकम टू सज्जनपुर’, ‘तनु वेड्स मनु’, ‘जीना है तो ठोक ताल’, ‘एजेंट विनोद’, ‘बजाते रहो’, ‘जिला गाजियाबाद’, ‘रेस’, ‘हम है जोड़ी नंबर वन’ और ‘बाटला हाउस’ जैसी कई फिल्में शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु चुनाव: कोयंबटूर दक्षिण में होगा महामुकाबला! क्या वनथी श्रीनिवासन बचा पाएंगी भाजपा का ‘शहरी’ दुर्ग?
तमिलनाडु में स्टालिन को बड़ा झटका: चुनाव से ठीक पहले सहयोगी दल ने छोड़ा साथ, क्या बिगड़ेगा द्रमुक का खेल?
वेल्लोर के 100 साल पुराने बाजार पर विधानसभा चुनाव की मार, नकद की पाबंदी ने छीनी किसानों की रोटी
‘2026 में भी रोते रहेंगे स्टालिन’, BJP नेता तमिलिसाई बाेलीं- पीएम का स्वागत करने के बजाय ऊटी में आराम कर रहे सीएम
रवि किशन शुक्ला उत्तर प्रदेश के जौनपुर निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए, और 2014 के आम चुनाव में लड़े, जहां उन्होंने केवल 42,759 वोट हासिल कर छठे स्थान पर रहे। फरवरी 2017 में, रवि किशन ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। 15 अप्रैल 2019 को भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के आम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। जिसमें रवि किशन का नाम गोरखपुर के लिए रखा गया था। उन्होंने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निर्वाचन क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रामभूल निषाद के खिलाफ 2019 का आम चुनाव लड़े। रवि किशन शुक्ला ने रामभूल निषाद को 3,01,664 से अधिक मतों से हराया। रवि किशन को कुल 7,17,122 वोट मिले, जबकि रामभूल निषाद को 4,15,458 वोट मिले।
Today is the 52nd birthday of ravi kishan from the film world to the political he has accumulated his coin
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
TVK सरकार पर सस्पेंस खत्म? VCK नेता के बयान ने बढ़ाई राजनीतिक गर्मी, विजय के CM बनने का रास्ता साफ
May 09, 2026 | 03:17 PMपुतिन ने विक्ट्री डे पर NATO को ललकारा, कहा- यूक्रेन में जो हो रहा, वो सही है; बिना टैंकों के निकली परेड
May 09, 2026 | 03:11 PMसिंधुदुर्ग के मूठ गांव का बड़ा कीर्तिमान! 100% Digital Census पूरा करने वाला महाराष्ट्र का पहला गांव बना
May 09, 2026 | 03:03 PMकैंसर का झूठ बोलकर इंफ्लूएंसर ने ठगे 71 लाख रुपये, लग्जरी लाइफस्टाइल ने खोली पोल
May 09, 2026 | 03:02 PMइंदौर क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा, बिल्डर को धमकाने के मामले में हुई गिरफ्तारी
May 09, 2026 | 03:00 PMFlipkart Summer Sale में मचा बवाल, iPhone 17 हुआ सस्ता, Smart TV-Laptop पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
May 09, 2026 | 02:45 PMकोई शिक्षक तो कोई फैशन डिजाइनर, पश्चिम बंगाल में शपथ लेने वाले मंत्री क्या करते हैं? देखें तस्वीरें
May 09, 2026 | 02:42 PMवीडियो गैलरी

Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM
होइहि सोई जो राम…हिंदू राष्ट्र की मांग पर मुरारी बापू का बड़ा बयान, कहा- परमात्मा के सामर्थ्य से कुछ भी संभव
May 09, 2026 | 01:00 PM
बंगाल में सुवेंदु कैसे बने ‘अधिकारी’, CM बनने की इनसाइड स्टोरी? देखें VIDEO
May 08, 2026 | 10:50 PM
VIDEO: अमेरिका-ईरान जंग से दहला ग्लोबल मार्केट, ब्रेंट क्रूड $102 के पार, भारत में भी बढ़ेंगे पेट्रोल के दाम?
May 08, 2026 | 10:15 PM
VIDEO: क्रूज शिप पर हंता वायरस का खौफ! कई देशों में जारी हुआ हाई अलर्ट, क्या आने वाली है एक और महामारी?
May 08, 2026 | 09:59 PM
दीदी आप हारी नहीं हो! ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव, बढ़ाया हौसला- VIDEO
May 08, 2026 | 01:48 PM














