‘पिछले दो साल काफी मुश्किल रहे…’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर बेटी टीना आहूजा ने तोड़ी चुप्पी
Tina Ahuja Reaction: गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर उठ रही तलाक की अफवाहों के बीच बेटी टीना आहूजा ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है और पिछले दो सालों को मुश्किल बताया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
गोविंदा और सुनीता आहूजा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Govinda Sunita Ahuja Divorce Rumours: बॉलीवुड स्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर बीते साल तलाक की खबरें भी सामने आई थीं, हालांकि बाद में दोनों ने साथ नजर आकर इन अफवाहों को खारिज कर दिया था। लेकिन हाल ही में एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।
दरअसल, सुनीता आहूजा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में दावा किया था कि गोविंदा का एक कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रहा है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी हलचल मच गई थी। इसी बीच अब उनकी बेटी ने भी इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
टीना आहूजा ने मां-पापा के तलाक पर तोड़ी चुप्पी
टीना आहूजा ने हाल ही में विमेंस डे के मौके पर अपनी मां के यूट्यूब व्लॉग में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अपनी मां के लिए खास सरप्राइज प्लान किया और साथ ही परिवार को लेकर चल रही अफवाहों पर भी खुलकर बात की। टीना ने कहा कि पिछले दो साल उनके परिवार के लिए आसान नहीं रहे और इस दौरान काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले।
सम्बंधित ख़बरें
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
Ramayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
टीना ने कहा कि अक्सर महिलाएं दूसरों के लिए बहुत कुछ करती हैं लेकिन अपने बारे में कम सोचती हैं। इसलिए उन्होंने इस खास दिन पर अपनी मां के लिए कुछ खास करने का फैसला किया। वहीं जब सुनीता आहूजा को गिफ्ट दिया गया तो उन्होंने भी अपने दिल की बात साझा की। सुनीता ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में सभी जिम्मेदारियां निभाई हैं, लेकिन अब वह अपने लिए जीना चाहती हैं और अपनी जिंदगी को खुलकर जीने का फैसला कर चुकी हैं।
ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान! रिलीज से पहले ही लाखों टिकट बिके, पेड प्रीव्यू में टूट सकते हैं कई रिकॉर्ड
गोविंदा ने भी सुनीता के लगाए आरोपों पर दी थी प्रतिक्रिया
वहीं दूसरी ओर गोविंदा ने भी सुनीता के लगाए आरोपों पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि उन पर पहले भी कई तरह के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने काम और इमेज को साफ रखने की कोशिश की है। अभिनेता का कहना था कि उन्होंने अपने करियर में कई हीरोइनों के साथ काम किया है, लेकिन कभी भी किसी के साथ गलत व्यवहार नहीं किया।
फिलहाल, परिवार के भीतर चल रही इन चर्चाओं के बीच टीना का बयान सामने आने के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।
