टाइगर श्रॉफ ने ‘ए फ्लाइंग जट्ट’ के सुपरहीरो अवतार में बच्चों को दिया खास सरप्राइज, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff Video: टाइगर श्रॉफ अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो 'ए फ्लाइंग जट्ट' के सुपरहीरो अवतार में बच्चों को खास सरप्राइज देते नजर आए। अब इसपर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
टाइगर श्रॉफ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Tiger Shroff Flying Jatt Look: बॉलीवुड के फिटनेस आइकॉन और एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बागी-4’ को लेकर खूब चर्चा में हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक बेहद खास वजह से सुर्खियां बटोरीं। टाइगर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे सुपरहीरो अवतार में नजर आए। इस बार टाइगर ने बच्चों के लिए अपनी फिल्म ‘ए फ्लाइंग जट्ट’ की यादें ताजा करते हुए एक प्यारा सरप्राइज दिया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ अपनी कार में बैठकर ‘फ्लाइंग जट्ट’ की कॉस्ट्यूम पहने हुए कहते हैं, “छह साल बाद मैं यह कॉस्ट्यूम पहन रहा हूं और कुछ खास सुपरहीरो से मिलने जा रहा हूं।” इसके बाद वह बच्चों के साथ मिलकर ढेर सारी सेल्फी क्लिक कराते हैं, साथ में ग्रुप फोटो के लिए जमीन पर लेटकर बच्चों के साथ पोज भी देते हैं। उनका यह अंदाज दर्शकों के दिल को छू गया।
टाइगर श्रॉफ ने बच्चों को दिया खास सरप्राइज
टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कैप्शन लिखा, “कुछ खास बच्चों की डिमांड पर एक बार फिर फ्लाइंग जट्ट बनना पड़ा। हैप्पी नेशनल कैंसर डे।” उन्होंने नेशनल कैंसर डे का भी जिक्र किया, जो हर साल 22 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना और मरीजों को प्रोत्साहित करना होता है।
सम्बंधित ख़बरें
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता टूटा, एक साल से रह रहे थे अलग, एक्ट्रेस ने खुद की तलाक की पुष्टि
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की खबरों के बीच राखी सावंत ने ली चुटकी, बोलीं- चौथी शादी के लिए मैं तैयार हूं
कॉफी शॉप में टेबल साफ करने से नेशनल अवॉर्ड जीतने तक, विक्रांत मैसी ने सुनाई अपने संघर्ष और सफलता की कहानी
‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज के बावजूद नहीं थमी ‘कॉकटेल 2’, 8वें दिन कमाई के साथ बनाए तीन बड़े रिकॉर्ड
पोस्ट के बाद उनके इंडस्ट्री दोस्तों और फैंस ने भी जमकर प्रतिक्रिया दी। फिल्म निर्देशक रेमो डिसूजा ने कमेंट किया, “यह बहुत खूबसूरत है। इन नन्हे बच्चों के लिए ही हमने यह फिल्म बनाई थी। तुम्हें मिल रहे प्यार को देखो।” वहीं कई यूजर्स ने हार्ट और फायर इमोजी के साथ अपना प्यार जताया। एक फैन ने लिखा, “आप हमारे लिए पहले से ही सुपरहीरो हो।”
ये भी पढ़ें- हंसल मेहता ने की ‘सैयारा’ फिल्म की तारीफ, बताया कैसे सादगी और सच्चाई से भरपूर है लव स्टोरी
एक्टर की फिल्म
फिल्म ‘ए फ्लाइंग जट्ट’ साल 2016 में रिलीज हुई थी, जिसमें टाइगर श्रॉफ के साथ अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म में नाथन जोन्स, अमृता सिंह, गौरव पांडे और केके मेनन ने भी महत्वपूर्ण रोल निभाए थे। इसे रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया था, जबकि शोभा कपूर, एकता कपूर, समीर नायर और अमन गिल ने प्रोड्यूस किया था। फिलहाल टाइगर श्रॉफ अपनी नई फिल्म ‘बागी-4’ में संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू के साथ स्क्रीन साझा कर रहे हैं, जिसे दर्शक बेसब्री से देखना चाहते हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
