Anupama Spoiler: वसुंधरा की भांजी करेगी अनुपमा का अपमान, राही बनेगी मां की ढाल, पाखी की शादी से मचेगा हंगामा
Anupama Twist: ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड्स में बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा। वसुंधरा की भांजी अनुपमा का अपमान करेगी, लेकिन राही मां के समर्थन में खड़ी होगी। वहीं पाखी चुपचाप शादी कर लेगी।
- Written By: सोनाली झा
अनुपमा स्पॉइलर (फोटो- सोशल मीडिया)
Anupama Upcoming Episode: टीवी का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ एक बार फिर दर्शकों को इमोशनल और हाई-वोल्टेज ड्रामे का डोज देने के लिए तैयार है। रुपाली गांगुली के किरदार अनुपमा की जिंदगी में अब एक नया चैप्टर शुरू होने वाला है, जहां उसे प्यार से ज्यादा तानों और बेइज्जती का सामना करना पड़ेगा। वसुंधरा भले ही ऊपर से अनुपमा और उसके परिवार को अपनाती नजर आ रही हों, लेकिन उनके घर में एंट्री लेते ही अनुपमा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
आने वाले एपिसोड्स में दिखाया जाएगा कि राही के गिरने और हाथ में चोट लगने के बाद अनुपमा उसकी सारी जिम्मेदारियां अपने कंधों पर ले लेती है। प्रेम के कहने पर अनुपमा कोठारी हाउस में रुक जाती है, लेकिन यहां उसका स्वागत एक मेहमान की तरह नहीं, बल्कि नौकरानी की तरह किया जाएगा। राही की ससुराल में अनुपमा दिन-रात काम करती नजर आएगी।
वसुंधरा की भांजी करेगी अनुपमा का अपमान
घर में आते ही वसुंधरा की भांजी अनुपमा से तीखी बातें करेगी और साफ कहेगी कि लड़कियों के ससुराल में मायके वालों का रहना अच्छा नहीं लगता। हालात उस वक्त बिगड़ जाएंगे जब गलती से अनुपमा उसकी बातें सुन लेगी। भांजी को लगेगा कि अनुपमा चोरी-छिपे बातें सुन रही है और वह उस पर भड़क जाएगी। वसुंधरा की भांजी बार-बार अनुपमा को गलत साबित करने की कोशिश करेगी, लेकिन राही अपनी मां की बेइज्जती होते नहीं देख पाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
पाखी की शादी से मचेगा हंगामा
राही खुलकर अपनी बुआ के खिलाफ खड़ी होगी और अनुपमा का साथ देगी। यह टकराव आने वाले एपिसोड्स में बड़ा मोड़ लेने वाला है। इधर अनुपमा को बताए बिना पाखी दिवाकर के साथ शादी करने निकल जाएगी। जब इस बात का पता अनुपमा को चलेगा, तो उसे गहरा सदमा लगेगा। परिवार वाले भी पाखी के इस फैसले से हैरान रह जाएंगे।
अनुपमा देगी करारा जवाब
जल्द ही अनुपमा को एहसास हो जाएगा कि वसुंधरा की भांजी जानबूझकर उसे नीचा दिखाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में मौका मिलते ही अनुपमा अपने अंदाज में उसे करारा सबक सिखाएगी। उधर प्रार्थना के मां बनने की खबर सुनते ही माही और गौतम का दिमाग खराब हो जाएगा। दोनों अंश और प्रार्थना के बच्चे को लेकर साजिश रचते नजर आएंगे, जिससे कहानी में नया तूफान आएगा।
