-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- The Wire And It Chapter Two Fame Hollywood Actor James Ransone Dies Aged 46
हॉलीवुड को बड़ा झटका! ‘द वायर’ फेम जेम्स रैन्सोन ने की आत्महत्या, 46 साल की उम्र में ली खुद की जान
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
James Ransone Dead: मशहूर अमेरिकी अभिनेता जेम्स रैन्सोन का 46 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 'द वायर' और 'इट चैप्टर टू' जैसी फिल्मों के लिए चर्चित अभिनेता ने कथित तौर पर आत्महत्या की है।

'द वायर' फेम जेम्स रैन्सोन ने की अत्महत्या, फोटो- सोशल मीडिया
James Ransone Dies at 46: हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। एचबीओ की मशहूर सीरीज ‘द वायर’ में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता जेम्स रैन्सोन अब हमारे बीच नहीं रहे। 46 वर्षीय अभिनेता का शव शुक्रवार को मिला और मेडिकल एग्जामिनर के अनुसार उनकी मृत्यु का कारण कथित तौर पर आत्महत्या है।
लॉस एंजिल्स काउंटी मेडिकल एग्जामिनर के कार्यालय के अनुसार, अभिनेता अपने घर के पास एक बाहरी इमारत में मृत पाए गए थे। इस दुखद घटना से कुछ ही दिन पहले, रैनसोन की पत्नी, जैमी मैकफी ने सोशल मीडिया पर नेशनल एलायंस ऑन मेंटल इलनेस (एनएएमआई) को समर्थन देने की अपील की थी। अभिनेता अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गए हैं।
चला गया हॉलीवुड इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा
‘द वायर’ और ‘जनरेशन किल’ से मिली वैश्विक पहचान जेम्स रैन्सोन को खास तौर पर एचबीओ की प्रतिष्ठित क्राइम ड्रामा सीरीज ‘द वायर’ में उनके यादगार किरदार ‘चेस्टर जिग्गी सोबोटका’ के लिए जाना जाता है। सीरीज के दूसरे सीजन में उन्होंने एक ऐसे डॉक वर्कर की भूमिका निभाई थी, जो अपराध की दुनिया की पेचीदगियों में उलझा हुआ था। उनकी अदाकारी की गहराई और ईमानदारी ने आलोचकों और दर्शकों दोनों को प्रभावित किया था। इसके अलावा, उन्होंने मिनीसीरीज ‘जनरेशन किल’ में कॉर्पोरल जोश रे पर्सन की भूमिका निभाकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
हॉरर फिल्मों के बेताज बादशाह रहे हैं रैन्सोन
हॉरर फिल्मों और बड़े पर्दे पर सफर हाल के वर्षों में जेम्स रैन्सोन को सुपरहिट हॉरर फिल्म ‘इट: चैप्टर टू’ में एडी कैस्पब्रैक के रूप में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने बिल हैडर और जेसिका चैस्टेन जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया और सीमित स्क्रीन टाइम के बावजूद अपनी अमिट छाप छोड़ी। उनके करियर की शुरुआत 2002 की फिल्म ‘केन पार्क’ से हुई थी, जिसने उन्हें हॉलीवुड में पहला बड़ा ब्रेक दिलाया था।
साल 2021 में बताया था अपना संघर्ष
संघर्षों से भरी निजी जिंदगी और मानसिक स्वास्थ्य बाल्टीमोर में जन्मे जेम्स रैन्सोन का जीवन काफी चुनौतीपूर्ण रहा। साल 2021 में उन्होंने साहस दिखाते हुए खुलासा किया था कि बचपन में उनके साथ यौन शोषण हुआ था। इस गहरे जख्म का असर उनके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ा और वे लंबे समय तक नशे की लत से भी जूझते रहे।
यह भी पढ़ें: नौकरियां नहीं, मौके बढ़ा रहा है एआई, शेखर कपूर ने बताया मिडिल क्लास के लिए क्यों है वरदान
उनके निधन पर साथी कलाकारों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। अभिनेता फ्रांस्वा अर्नॉड ने उन्हें एक ‘यूनिक और निडर’ कलाकार बताते हुए श्रद्धांजलि दी है। जेम्स रैन्सोन के निधन पर उनके फैंस ने कहा कि उनको उनके गहरे किरदारों और पर्दे पर उनकी असहज कर देने वाली सच्चाई के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनका जाना न केवल हॉलीवुड बल्कि उनके प्रशंसकों के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है।
The wire and it chapter two fame hollywood actor james ransone dies aged 46
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














