-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Shekhar Kapur Share Ai Benefits Middle Class In Future
नौकरियां नहीं, मौके बढ़ा रहा है एआई, शेखर कपूर ने बताया मिडिल क्लास के लिए क्यों है वरदान
- Written By: स्नेहा मौर्या
Shekhar Kapur AI statement: एआई को लेकर डर के बीच शेखर कपूर का बड़ा बयान सामने आया है। उनका मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिडिल क्लास के लिए खतरा नहीं, बल्कि सुनहरा मौका है।

शेखर कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Shekhar Kapur Says Use Of AI In Films: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई को लेकर जहां एक बड़ा वर्ग यह मानता है कि यह तकनीक आने वाले समय में लोगों की नौकरियां छीन लेगी, वहीं मशहूर फिल्ममेकर शेखर कपूर इस सोच से बिल्कुल अलग राय रखते हैं। उनका मानना है कि एआई असल में मिडिल क्लास के लिए एक बड़े बदलाव और अवसर का जरिया बन रहा है, न कि खतरा।
आईएएनएस से बातचीत में शेखर कपूर ने फिल्मों और समाज में एआई के बढ़ते प्रभाव पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि एआई से सबसे ज्यादा परेशानी उन बड़ी कंपनियों और कॉरपोरेट सिस्टम को हो रही है, जो लंबे समय से मिडिल क्लास पर निर्भर रहे हैं। अब युवा वर्ग पारंपरिक नौकरियों के बजाय खुद का काम शुरू करने की ओर बढ़ रहा है और इसमें एआई उनकी सबसे बड़ी ताकत बन रहा है।
शेखर कपूर ने एआई पर की खुलकर बात
शेखर कपूर के अनुसार, आज की युवा पीढ़ी फैक्ट्रियों और कंपनियों में बंधकर काम नहीं करना चाहती। वे स्टार्टअप, फ्रीलांसिंग और क्रिएटिव फील्ड की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। एआई ने इस बदलाव को और आसान बना दिया है। मिडिल क्लास के पास अब ऐसे टूल्स हैं, जिनकी मदद से वे कम लागत में बड़े आइडिया पर काम कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Cocktail 2 BO Collection: ‘कॉकटेल 2’ की कमाई में आई भारी गिरावट, ‘वेलकम टू द जंगल’ की एंट्री से बढ़ी टेंशन
Welcome To The Jungle Movie Review: हंसाने के साथ रुलाती भी है अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ये फैमिली एंटरटेनर
इंडिया गॉट लेटेंट में आलिया भट्ट की ‘स्पेशल पानी’ वाली बोतल बनी चर्चा का विषय, जानें इसकी कीमत और खासियत
सूरज नांबियार से अलगाव की खबरों के बीच मौनी रॉय का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को माफ करके आगे बढ़ जाना चाहिए
एजुकेशन सिस्टम पर बात करते हुए शेखर कपूर ने कहा कि मौजूदा समय में पढ़ाई बेहद महंगी हो चुकी है। ऐसे में एआई मिडिल क्लास के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जिन कोर्सेज के लिए पहले लाखों रुपये खर्च करने पड़ते थे, वही जानकारी आज एआई प्लेटफॉर्म्स पर मुफ्त या बेहद कम लागत में उपलब्ध है। उनके मुताबिक, कुछ महीने पहले तक लोग एआई को समझ नहीं पा रहे थे, लेकिन अब इसका इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है।
एजुकेशन सिस्टम को लेकर कही ये बात
शेखर कपूर का यह भी मानना है कि आने वाले समय में एआई पूरे एजुकेशन सिस्टम की तस्वीर बदल देगा। उन्होंने कोचिंग इंडस्ट्री का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत में यह करीब 25 बिलियन डॉलर का बिजनेस है, जबकि वही कंटेंट आज एआई के जरिए हर किसी की पहुंच में है। इससे युवा वर्ग नौकरी के पीछे भागने के बजाय अपने हुनर और काम को प्राथमिकता देगा।
ये भी पढ़ें- फैशन बदलता रहा, पर रेखा का स्टाइल बना रहा अमर, मनीष मल्होत्रा ने की दिल खोलकर तारीफ
फिल्मों में एआई के इस्तेमाल पर बात करते हुए शेखर कपूर ने कहा कि अब किसी कहानी या आइडिया को विकसित करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। जहां पहले एक स्टोरी तैयार करने में महीनों लगते थे, वहीं अब एआई की मदद से कुछ घंटों में मजबूत ड्राफ्ट तैयार किया जा सकता है। फिलहाल, शेखर कपूर का मानना है कि एआई डरने की चीज नहीं, बल्कि समझदारी से इस्तेमाल करने पर मिडिल क्लास के लिए भविष्य की सबसे बड़ी ताकत बन सकता है।
Shekhar kapur share ai benefits middle class in future
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
KSBKBT 2 Spoiler: पार्थ के मास्टरप्लान का शिकार बनेगी तुलसी, पार्थ की चाल से बदल जाएगी पूरी कहानी!
Jun 26, 2026 | 11:04 AMतारातला हादसे में मृतकों की संख्या हुई 14, मलबे से निकलीं कई और लाशें! 24 घंटे बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Jun 26, 2026 | 11:04 AMकोस्टल रोड पर आग से निपटने की नई तैयारी, BMC ने 6.32 करोड़ रुपये के हाईटेक फायर फाइटिंग वाहन को दी मंजूरी
Jun 26, 2026 | 11:03 AMनागपुर में गे डेटिंग एप से फंसाकर युवक को 3 घंटे तक घुमाया, मानकापुर पुलिस ने रंगदारी और लूट के 5 आरोपी दबोचे
Jun 26, 2026 | 10:58 AMमुरैना में सड़क किनारे मलबा हटाने को लेकर खूनी संघर्ष, पूर्व पार्षद समेत चार घायल, दोनों पक्षों पर केस दर्ज
Jun 26, 2026 | 10:57 AMJamun Side Effects: जामुन के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
Jun 26, 2026 | 10:42 AMकन्हान तक दौड़ेगी नागपुर मेट्रो, मंत्रिमंडल समिति ने 310 करोड़ रुपये की विस्तार योजना को दी मंजूरी
Jun 26, 2026 | 10:41 AMवीडियो गैलरी

भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM














